Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : इटियाथोक BRC पर शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी आयोजित

Gonda News : इटियाथोक BRC पर शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी आयोजित

प्रदीप पाण्डेय

गोंडा। जिले के इटियाथोक ब्लॉक संसाधन केंद्र मे बुधवार को शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी इटियाथोक विभा सचान और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रवक्ता डायट ओंकार चौधरी उपस्थित रहे। बता दें कि 69 हजार नवनियुक्त शिक्षकों के सफलतापूर्वक एक साल पूर्ण होने पर इस खास गोष्ठी का आयोजन यहां शिक्षकां की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गए सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय रहे। खंड शिक्षा अधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों पर मंचन किया। साथ ही माडल प्राइमरी स्कूल नये गांव के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। यह सभी कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय रहे, जिसके लिए बच्चो को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दुर्गा प्रसाद गुप्त ने किया। मुख्य अतिथि विभा सचान ने कहा कि यह आयोजन बहुत ही सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि जिस तरह आप सभी ने इस आयोजन को भलीभांति प्रस्तुत करके हमें अपार खुशी दी है, उसी प्रकार अपने अपने विद्द्यालयां मे ऐसा ही कुछ बेहतर कार्य करें कि औचक निरीक्षण में कोई कमी न पाई जाए। विशिष्ट अतिथि ओंकार चौधरी ने कहा कि निश्चित रूप से शिक्षकों को पढाई के साथ अन्य कार्य का अतिरिक्त भार रहता है। इसके बावजूद भी आप लोग अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। इस कार्य की इन्होंने सराहना की। इस अवसर पर अनेक शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें : अभी एक बार आएंगे योगी और मोदी ही, जानें क्यों?
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular