Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : आयुक्त ने की विकास कार्यों, राजस्व वसूली व कानून...

Gonda News : आयुक्त ने की विकास कार्यों, राजस्व वसूली व कानून व्यवस्था की समीक्षा

संवाददाता

गोंडा। देवीपाटन मंडल के आयुक्त एमपी अग्रवाल ने शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की मंडलीय मासिक समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे विभिन्न विकास कार्यक्रमों के कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मंडल के सभी मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे नियमित समीक्षा करते हुए प्रत्येक दशा में शत-प्रतिशत उपलब्धियां हासिल करायें। उन्होंने कोविड-19 के की समीक्षा करते हुए कहा कि कोविड-19 कंट्रोल रूम को सक्रिय रहे तथा नियमित समीक्षा की जाय एवं शासन की गाइड लाइन के अनुसार कार्यवाही की जाये।
आयुक्त ने विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि जहां पर टेंडर प्रक्रिया चल रही है, वहां उसे शीघ्र पूर्ण कराकर कार्य प्रारंभ कराया जाय। 70 प्रतिशत के ऊपर पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को हर हाल में पूर्ण करा लिया जाय। आयुक्त ने आरएफसी को निर्देश देते हुए कहा कि मण्डल में गेहूं की खरीद का लक्ष्य शासन से निर्धारित किये गये लक्ष्य के सापेक्ष खरीद कराना सुनिश्चित करें। आयुक्त ने कृषि, स्वास्थ, सिंचाई विभाग, विद्युत, खाद्य सुरक्षा, कृषि, सहकारिता, लोक निर्माण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पंचायती राज, समाज कल्याण, कन्या सुमंगला, गन्ना मूल्य भुगतान, अमृत योजना, मत्स्य, उद्यान, दुग्ध, पिछड़ा वर्ग, जल निगम, पशुपालन, श्रम तथा खादी एवं ग्रामोद्योग आदि विभागों में संचालित शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों तथा समस्त विभिन्न विभागों द्वारा मण्डल के जनपदों में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए मानक व गुणवत्ता के साथ निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही साथ पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं में विद्युत कनेक्शन व तकनीकी जांच कराकर उसे संबंधित विभाग को नियमानुसार शीघ्र हस्तान्तरित करायें। आयुक्त ने कृषि तथा पशुपालन विभाग की समीक्षा की, जिसमें उन्होंने निर्देश दिए कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आधार प्रमाणीकरण, नाम मिस मैच तथा लंबित आवेदनों की जांच कराकर पात्रों को योजना का लाभ दिलाया जाय। उन्होंने सभी डीएम व सीडीओ को निर्देशित किया कि वे स्वयं गौशालाओं का निरीक्षण करें तथा गौ आश्रय स्थलों में क्षमता के अनुरूप गौवंशों का संरक्षण कराने के साथ ही वहां पर भूसा, पानी, हरा चारा आदि सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कराएं। गोवंशों की जियो टैगिंग तथा सभी पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण भी कराने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में उन्होंने निर्देश दिए कि अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि कोविड वैक्सीनेशन कराएं। पंचायती राज विभाग की समीक्षा में आयुक्त ने डीडी पंचायत को निर्देशित कि सामुदायिक शौचालयों तथा पंचायत भवनों का निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्वक व समयबद्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि मण्डल के सभी जनपदों में बने अथवा निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों तथा पंचायत भवनों की गुणवत्ता की जांच टेक्निकल टीम से करा ली जाय। उन्होंने पूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि कार्ड धारकों को कोटेदारों द्वारा उनकी यूनिट के अनुसार खाद्यान्न दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाय। आयुक्त ने समीक्षा बैठक में गोल्डेन कार्ड, परिवार नियोजन, जेएसवाई के भुगतान, परिवार कल्याण कार्यक्रमों, सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजनाएं, श्रमिकों के पंजीकरण, एनआरएलएम, आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण की स्थिति, पीएम आवास, खाद्य एवं रसद विभाग, निर्माण कार्यों, किसान कल्याण केन्द्रों की स्थापना, दुग्ध समितियों की स्थिति, विद्युत विभाग के कार्यों की प्रगति, सामाजिक वानिकी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आदि की भी गहन समीक्षा की।

कानून व्यवस्था को लेकर सतर्क दृष्टि रखें अधिकारी

आयुक्त ने कानून व्यवस्था को लेकर सभी जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ आगामी तैयारियों की भी गहन समीक्षा की। कानून व्यवस्था की मण्डलीय समीक्षा के दौरान आयुक्त ने निर्देश सख्त निर्देश दिए है कि आगामी आयोजन के दृष्टिगत संवेदनशीलता की समीक्षा सभी डीएम व एसपी कर लें। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि आगामी आयोजन के दृष्टिगत समन्वय बनाते हुए अभी से कार्य शुरू कर देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक उपेन्द्र कुमार अग्रवाल, जिलाधिकारी गोंडा डॉक्टर उज्ज्वल कुमार, जिलाधिकारी बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, तथा मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती एवं प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी गोंडा, व अन्य संबंधित मण्डलीय व जनपदीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Gonda News : आयुक्त ने की विकास कार्यों, राजस्व वसूली व कानून व्यवस्था की समीक्षा

यह भी पढें : कटरा से आ रही बस में लगी आग, चार की मौत, 22 घायल

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular