संवाददाता
गोण्डा। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बुधवार को 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक राकेश कुमार ओझा ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त शिवकुमार वर्मा पुत्र राधेश्याम निवासी सुहेलवा नौबरा थाना मोतीगंज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया गया।
यह भी पढ़ें : अभी एक बार आएंगे योगी और मोदी ही, जानें क्यों?
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
