संवाददाता
गोण्डा। अवैध खनन करने पर शनिवार को तीन ट्रैक्टर-ट्राली और एक जेसीबी को सीज करने की कार्यवाही की गई है। मामला तहसील सदर अन्तर्गत कोतवाली देहात के ग्राम बिरवा बभनी का है। यहां अवैध खनन की सूचना पर डीएम के आदेश पर तहसील प्रशासन द्वारा त्वरित एक्शन लेते हुए यह कार्यवाही की गई। इस संबंध में एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि गांव में जेसीबी से अवैध खनन हो रहा है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर, नायब तहसीलदार अमित यादव व धर्मेन्द्र कुमार तथा खनन निरीक्षक शिवदयाल सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने एक जेसीबी व तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को कोतवाली देहात अंतर्गत पुलिस चौकी खोरहंसा लाकर सीज करवा दिया गया।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
