Saturday, April 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : अपात्र राशन कार्ड धारकों में खौफ, समर्पित होने लगे...

Gonda News : अपात्र राशन कार्ड धारकों में खौफ, समर्पित होने लगे कार्ड

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार के कड़े निर्देशों का असर गांवां में बने अपात्र राशन कार्डधारकों में दिखने लगा है। सोमवार को मनकापुर में पात्र गृहस्थी के 11 कार्डधारकों ने अपने राशन कार्ड को पूर्ति निरीक्षक शिव प्रकाश से मिलकर समर्पित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, रंजना पत्नी चन्द्रवीर सिंह, मीना सिंह पत्नी राम किशोर, गिरीश सिंह पुत्र अमरेन्द्र सिंह, सावित्री पत्नी विजय पाल, गीता देवी पत्नी राजकुमार, कुशलावती पत्नी राजमन, मुटरा पत्नी रामशंकर, किरन पत्नी रजत कुमार, शेहरबानो पत्नी आजम तथा विमला पत्नी मेहीलाल के नाम जारी राशन कार्ड आज समर्पित किए गए। इसी प्रकार अंत्योदय योजना की कार्ड धारक मंजू शुक्ला पत्नी देवनाथ ने भी कार्यालय में आकर अपात्रता का कारण बताते हुए अपना कार्ड समर्पित कर दिया।

यह भी पढें : इसलिए बैन हो गए पाक के 6 और भारत के 10 यूट्यूब चैनल

जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव ने बताया कि जिलाधिकारी ने पिछले दिनों जारी एक सख्त निर्देश में कहा था कि अपात्र कार्ड धारक खुद अपने राशन कार्ड का समर्पण कर दें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सत्यापन के दौरान यदि कार्डधारक अपात्र मिले तो गेहूं के लिए 24 रुपये प्रति किलो और चावल के लिए 32 रुपये की दर से वसूली की जाएगी। इसके साथ ही चना, नमक, तेल की भी वसूली बाजार भाव पर की जाएगी। जिले में इसका असर दिखना शुरू हो गया है और अनेक अपात्र व्यक्ति जिला पूर्ति कार्यालय अथवा तहसीलों में पहुंचकर अपना कार्ड समर्पित कर रहे हैं। डीएसओ ने बताया कि राशन लेने के लिए सरकारी नौकरी करने वाले, ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, एसी, पांच किलोवाट या उसे बड़ा जनरेटर रखने वाले, परिवार में पांच एकड़ से अधिक भूमि के साथ एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस धारक राशन लेने के लिए अपात्र हैं। उन्होंने जनपद वासियों से अपील किया है कि सभी अपात्र लोग राशन कार्ड धारक अपना कार्ड खुद समर्पित कर दें। जांच के दौरान पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। जो लोग अपात्र होते हुए भी लाभ ले रहे उनके खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई होगी। राशन कार्ड बनने की तारीख से सत्यापन की तारीख तक लिए राशन का मूल्य वसूला जाएगा।

यह भी पढें : डिप्टी सीएम के बेटे ने 48 के खिलाफ लिखाया मुकदमा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular