संवाददाता
गोण्डा। मिशन शक्ति अभियान के तहत जनसूचना प्रकोष्ठ में तैनात मुख्य आरक्षी व महिला आरक्षियों ने जनसुनवाई में आयी पीड़ित महिला को न्याय दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों के कार्य से प्रभावित होकर उन्हें ‘बेस्ट कॉप ऑफ द मंथ’ चुना है। चिह्नित पुलिस कर्मियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। बीती 30 मार्च को कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला पुलिस कार्यालय के जनसूचना प्रकोष्ठ में पहुंची। उसने बताया कि उसकी बेटी के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जन सुनवाई में तैनात महिला आरक्षी अंजू यादव व ज्योत्स्ना व सौम्य गौरव ने पीड़िता से वार्ताकर तत्काल पूरे प्रकरण से पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र को अवगत कराया। प्रकरण को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक ने नगर कोतवाल को मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिया। इसके बाद नगर कोतवाली व एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जन सुनवाई में तैनात पुलिस कर्मियों की त्वरित कार्यवाही से पीड़िता को मिले त्वरित न्याय को देखकर पुलिस अधीक्षक ने भी सूचना प्रकोष्ठ में तैनात पुलिस कर्मियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए हौसमुख्य आरक्षी हरिनाथ यादव, महिला आरक्षी ज्योत्स्ना सौम्य गौरव व अंजू यादव को बेस्ट कॉप ऑफ द मंथ चुनने के साथ ही नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
