Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:सांस्कृतिक हलचल संग होगा प्रतिभाओं का समागम

Gonda News:सांस्कृतिक हलचल संग होगा प्रतिभाओं का समागम

युवा महोत्सव मे दिखेगी संस्कृति, कविता एवं प्रतिभा की झलक

संवाददाता

गोण्डा। आगामी 13 फरवरी को प्रस्तावित युवा महोत्सव की तैयारी बैठक रामलीला मैदान स्थित लक्ष्य फाउंडेशन के कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रम के तैयारी पर चर्चा करते हुये कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौपीं गईं। युवा महोत्सव समिति एवं लक्ष्य फाउंडेशन के अध्यक्ष व संयोजक जितेन्द्र पाण्डेय हलचल ने बताया कि इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रचार समिति, सम्पर्क समिति, संरक्षक समिति के प्रमुख नाम तय हुये। लक्ष्य फाउंडेशन द्वारा आयोजित महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतिभा सम्मान एवं अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित होगा। प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रहे लोगों को ‘भारत रत्न नाना जी देशमुख ग्रामोदय पुरस्कार’ से सम्मानित किया जायेगा। साथ ही कवि सम्मेलन में देश के विशिष्ट हस्ताक्षर कवियों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान बैठक में सचिव ललित मिश्र, संयोजक प्रवीण मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण मिश्र, राजन पांडेय कमल, प्रवीन सरोज, अमन शुक्ल, अतुल पांडेय, कोषाध्यक्ष रूप गुप्ता, आदित्य तिवारी, सह संयोजक गौरव पाठक, दिलीप मिश्र, मनीश सिंह, राजन पाण्डेय, अरुण मिश्रा, अविनाश शुक्ला, वरुण यादव, प्रवीन मिश्रा, रंजीत तिवारी, अवधेश तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपर्युक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हिमालय शर्मा ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular