संवाददाता
गोण्डा। उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक द्वारा प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर विभिन्न शिक्षक समस्याओं से संदर्भित 21 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से गोपनीय चरित्र आख्या अंकन का नियमावली से इतर जाकर लागू करना नियम विरुद्ध है। इस प्रकार की व्यवस्था किसी भी विभाग के कर्मचारी पर लागू नही है। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, पदोन्नति तिथि से 17150-18150 वेतनमान का लाभ देने, अन्य विभागीय कर्मचारियों की भांति कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिए जाने, ग्रीष्मावकाश समाप्त कर उपार्जित अवकाश की सुविधा दिए जाने, जनपद के अंदर स्थानांतरण करके बन्द व एकल विद्यालय खोले जाने, लम्बे समय से बाधित पदोन्नति प्राक्रिया को अविलंब प्रारम्भ कर प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति की जाएविभाग द्वारा जबरदस्ती कराए जा रहे ऑनलाइन प्रशिक्षण व सूचना सम्प्रेषण कार्य हेतु टैबलेट, सिम व नेट पैक की सुविधा प्रदान की जाए, विद्यालय में ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षको को प्रतिमाह 5000 मासिक व भत्ता प्रदान किया जाए। अंतरजनपदीय स्थानांतरण से वंचित शिक्षकों का स्थानांतरण अविलंब किया जाए। चौकीदार/अनुचर की व्यवस्था करने, सेवाकाल में मृत हुए शिक्षक के पाल्य को पूर्व की भांति शिक्षक के पद पर नियुक्त किया जाए। शिक्षकों को तीसरी पदोन्नति का लाभ दिया जाए। सामूहिक बीमा योजना को 10 लाख किये जाने तथा शिक्षक पद की गरिमा व सम्मान को बनाये रखने तथा नित्य नए प्रयोगों से विभाग को बचाये रखने की मांग की गई। ज्ञापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह, मण्डल कोषाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, जिला महामंत्री अजीत कुमार तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह, संजय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, यश पांडेय, जिला कार्यकारिणी सदस्य दिनेश सिंह, विमलेश बहादुर सिंह, कृष्ण किशोर यादव, अतुल मालवीय, सुशील मिश्रा, शारदा प्रताप सिंह, भगवान प्रसाद पांडेय, देव प्रकाश पांडेय, बाल मुकुंद पांडेय, उमानाथ यादव, देशराज सिंह, बृजेन्द्र सिंह, सालिक राम वर्मा, नितिन मिश्रा, रामदीन, राजेश शुक्ल, विनय सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
यह भी पढें : अकेले बीट ड्यूटी पर नहीं जाएगा कोई आरक्षी, आइजी का निर्देश
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
