बन गया पीडब्लूडी की जमीन पर मकान
संवाददाता
धानेपुर, गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा लखनीपुर में गोण्डा-उतरौला मार्ग स्थित सुरक्षित पड़ी पीडब्लूडी की जमीन पर ग्राम परसिया पंडित के रहने वाले कुछ लोगों ने मिलकर सरकारी जमीन पर अवैध पक्का निर्माण शुरू कर दिया था। तभी शिकायत कर्ता सन्तोष कुमार पुत्र सूर्य प्रसाद ने विभाग से इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद पीडब्लूडी विभाग द्वारा निर्माण कर्ताओं को नोटिस भेजी गयी, किन्तु निर्माण और तेजी से किया जाने लगा। मामले में कोई कार्यवाही न होते देख शिकायतकर्ता द्वारा प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता देवेन्द्र मणि मिश्र से पुनः लिखित शिकायत की गयी, जिस पर उन्होंने थानाध्यक्ष एवं उपलिधिकारी को सीमांकन तक निर्माण रुकवाये जाने बाबत पत्र जारी तो कर दिया, किन्तु सिस्टम की धीमी गति निर्माण कर्ताओं को इतना समय दे सकती है जिसमें अधूरा निर्माण पूरा कराया जा सकता है। फिलहाल शिकायत कर्ता ने पैरवी पर बल देते हुए विभाग द्वारा जारी पत्र की छाया प्रतियां सम्बंधित तक इंटरनेट के ज़रिये अबिलम्ब प्रेषित कराई गयीं किन्तु निर्माण रुकवाने के लिए पुलिस अथवा कोई प्रशानिक अधिकारी मौके पर गया तक नहीं गया। नवागत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय का कहना है कि अगर विभाग की जमीन पर कब्जा हो रहा है तो विभागीय लोग आएं शिकायत दर्ज कराएं, तो निर्माण कार्य रुकवाने के साथ ध्वस्तीकरण भी कराया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ निर्माण कर्ताओं में कोई एक व्यक्ति भाजपा का कार्यकर्ता है, इसीलिए लोक निर्माण, पुलिस अथवा प्रशानिक अधिकारी प्रभावहीन साबित हो रहे हैं।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
