Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:रविवार को लगेंगे विद्युत समाधान शिविर

Gonda News:रविवार को लगेंगे विद्युत समाधान शिविर

संवाददाता

गोण्डा। विद्युत वितरण मण्डल के अधीक्षण अभियन्ता राम स्वरूप ने बताया है कि 08 नवम्बर दिन रविवार को जनपद गोण्डा अन्तर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र बड़गांव, आवास विकास, झंझरी, अम्बेडकर चौराहा, नवाबगंज, तरबगंज, बेलसर, परसपुर, कर्नलगंज ग्रामीण, भंभुआ, कटरा, बालपुर, खरगूपुर टाउन, सुभागपुर, चंन्दवतपुर, आर्यनगर, मनकापुर ग्रामीण, राजापुर परसौरा, धानेपुर, मेहनौन, इटियाथोक, मनकापुर तहसील, मसकनवां एवं घारीघाट पर विद्युत समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विद्युत बिल, मीटर, नए कनेक्शन सहित अन्य विद्युत समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। अधीक्षण अभियन्ता ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं। उन्होंने उपभोक्ताओं से सीएफएल की जगह एलईडी का प्रयोग करने तथा राष्ट्रहित में बिजली की बचत करने की अपील भी की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular