Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:रघुनाथ पाण्डेय की तीन पुस्तकों का विमोचन

Gonda News:रघुनाथ पाण्डेय की तीन पुस्तकों का विमोचन

संवाददाता

गोण्डा। पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी शिलांग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हिंदी विकास सम्मेलन एवं लेखक मिलन समारोह में गोण्डा के शिक्षक और साहित्यकार रघुनाथ पाण्डेय की तीन पुस्तकों का लोकार्पण अकादमी के अध्यक्ष, सचिव और मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। यह पहला मौका है, जब राष्ट्रीय स्तर के किसी बड़े आयोजन में उनकी तीन पुस्तकों का लोकार्पण एक साथ सम्पन्न हुआ। ’हिन्दी साहित्य और राष्ट्रवाद’,। ’विश्व पटल पर हिंदी’ और ’हिंदी के विविध आयाम’ पुस्तकों के लोकार्पण के दौरान मंचस्थ विद्वानों ने पुस्तकों मे संकलित तथ्यों, सामग्रियों और लेखन-शैलियों की प्रशंसा की। दूरदर्शन पटना के पूर्व उपनिदेशक मुख्य अतिथि रूमान यूसुफ ने कहा कि भारत में राष्ट्रवाद की जड़ें बहुत गहरी हैं। हिंदी साहित्य ने अपने आदिकाल से ही राष्ट्रवादी भावों को मुख्य प्रतिपाद्य बनाया है। ’हिंदी साहित्य और राष्ट्रवाद’ पुस्तक में साहित्य की इन्ही राष्ट्रवादी प्रवृत्तियों पर प्रकाश डाला गया है। अकादमी के सचिव अकेला भाई ने कहा कि पांडेय द्वारा संपादित विश्व पटल पर हिंदी पुस्तक में वैश्विक प्रमाण और आंकड़े देकर बताया गया है कि जानने बोलने और समझने वालों की संख्या की दृष्टि से हिंदी विश्व में पहले स्थान पर आ चुकी है। मातृभाषा की दृष्टि से यह दूसरे स्थान पर है लेकिन निकट भविष्य में चीन को पीछे कर यहां भी पहला स्थान हासिल कर सकती है। हमारी हिंदी दुनिया के लगभग सभी देशों में पहुंच चुकी है। अकादमी के अध्यक्ष विमल बजाज ने कहा कि ’हिंदी के विविध आयाम’ पुस्तक मे हिंदी भाषा, साहित्य और देवनागरी लिपि की स्थिति और विशेषताओं को लेकर लिखे गए अध्याय हिंदी के शोधार्थियों के लिए बहुत उपयोगी है। साहित्यकार रघुनाथ पाण्डेय के बीज वक्तव्य से प्रारम्भ हुए कार्यक्रम का संचालन डॉ अरुण उपाध्याय ने किया।

यह भी पढ़ें : कौन थे भारत के पहले आईएएस?

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular