Monday, September 14, 2026
Homeराष्ट्रीयGonda News:मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का चुनाव

Gonda News:मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का चुनाव

संवाददाता

गोण्डा। रुपईडीह के ब्लाक संसाधन केंद्र बनगाई में रविवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के मण्डल अध्यक्ष उमेश प्रताप मिश्र व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री अजीत तिवारी की उपस्थिति में चुनाव सम्पन्न हुआ। रुपईडीह ब्लाक अध्यक्ष पद पर सूरज सोनी, महामंत्री पद पर धर्मेंद्र आर्य, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष राम जियावन निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं कटरा बाजार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामापुर मे प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रामचंद्र तिवारी, मण्डल अध्यक्ष उमेश प्रताप मिश्र की उपस्थिति में चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश कुमार शुक्ला, महामंत्री श्याम बिहारी, उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अम्बरीष कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। उक्त अवसर पर अंकित तिवारी, राकेश पाठक, रामबचन पाठक, हरीश मिश्र, सत्य नरायन, राजेश तिवारी, उर्मिला, राम केवल मिश्र, अशोक कुमार, चन्दभान मिश्र, विजय प्रकाश पांडेय, काली प्रसाद मिश्र, मीरादेवी, मिथलेश कुमारी, विद्या देवी सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular