Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:मण्डल स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं सम्पन्न

Gonda News:मण्डल स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं सम्पन्न

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय ग्रामीण खुली महिला पुरुष प्रतियोगिता जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सम्पन्न हुआ आज के परिणाम चक्का फेंक बालिका में शाहीन बेबी गोण्डा प्रथम, शिवानी श्रीवास्तव बलरामपुर द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रिया शुक्ला गोण्डा प्रथम, कोमल सरकार बलरामपुर द्वितीय स्थान पर रही। सौम्या सिंह बहराइच तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद बालिका वर्ग में प्रिया शुक्ला गोण्डा प्रथम, शिवानी पांडेय बहराइच द्वितीय व सुशीला श्रावस्ती स्थान पर रहीं। गोला फेंक में शाहीन बेबी गोण्डा प्रथम, शिवानी पांडेय बहराइच द्वितीय व वंशिका सिंह बलरामपुर तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ (बालिका) में अर्चना दुबे गोण्डा प्रथम, सरिता मौर्य बहराइच द्वितीय स्थान पर रही। 1500 मीटर दौड़ में सुन्दर पती गोण्डा प्रथम, सरिता मौर्य बहराइच द्वितीय तथा विनीता यादव बलरामपुर तृतीय स्थान पर रही। यह जानकारी देते हुए जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह ने बताया कि बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में प्रमोद यादव बलरामपुर प्रथम, दीपक पाल गोण्डा द्वितीय, डिस्कस थ्रो में अवनीश पाण्डेय गोण्डा प्रथम, 3000 मीटर दौड़ में वीरेंद्र यादव बलरामपुर प्रथम, संजय निषाद गोण्डा द्वितीय, धर्मेंद्र कुमार श्रावस्ती तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में विकल यादव बलरामपुर प्रथम, शिवम सिंह गोण्डा द्वितीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में रवि वर्मा गोण्डा प्रथम, अरुण कुमार श्रावस्ती द्वितीय तथा 400 मीटर दौड़ में शिवम सिंह गोण्डा प्रथम व गौरव सिंह बहराइच द्वितीय स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका में अशोक सोनकर उप क्रीड़ा अधिकारी, व्यायाम शिक्षक विश्वजीत यादव, पुष्पेंद्र वर्मा, संदीप शुक्ला, आनंद यादव, अमित तिवारी, रंजना शुक्ला, शुभम चौधरी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर नौकरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Gonda News:मण्डल स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं सम्पन्न
RELATED ARTICLES

Most Popular