Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:ब्लैकलिस्ट होगी UPRNN, ExEn व JE से होगी रिकवरी, FIR के...

Gonda News:ब्लैकलिस्ट होगी UPRNN, ExEn व JE से होगी रिकवरी, FIR के आदेश

डीएम के औचक निरीक्षण में मिला घटिया निर्माण कार्य

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने कार्यदायी संस्था उप्र राजकीय निर्माण निगम द्वारा नगर क्षेत्र में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति व गुणवत्ता का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। डीएम के निरीक्षण में कार्यदायी संस्था द्वारा कराए गए कार्यों की गुणवत्ता बेहद घटिया मिली। इस पर डीएम ने मौके पर उपस्थित कार्यदायी संस्था के एक्सईएन को कड़ी फटकार लगाई तथा कार्यदायी संस्था द्वारा पुलिस लाइन में बनाए जा रहे विधि विज्ञान प्रयोगशाला, जिला अस्पताल में 300 शैया युक्त अस्पताल, आवासीय भवन व जिला महिला अस्पताल में बनाए गए 100 बेड के एमसीएच विंग की टेक्निकल टीम तथा थर्ड पार्टी से इवैल्यूएशन कराकर रिकवरी कराने तथा एक्सईएन एसपी खण्डूरी, जेई रत्नेश श्रीवास्तव व जेई इरशाद के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में आवासीय भवनों की स्थिति तथा क्वालिटी बेहद दयनीय दिखी। परिसर व नवनिर्मित व निर्माणाधीन भवनों में गन्दगी भी बड़े पैमाने पर मिली। इस पर नाराज डीएम ने कार्यदायी संस्था द्वारा अब तक कराए गए कार्यों व गुणवत्ता का मूल्यांकन टेक्निकल टीम तथा थर्ड पार्टी से कराने व एफ़आईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। डीएम ने महिला अस्पताल में बनाए गए एमसीएच विंग में ओटी, लैब तथा कमरों में पानी भराव तथा छत से पानी टपकने की स्थिति को स्वयं देखा तथा पूरे अस्पताल की वीडियोग्राफी कराकर कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट करने व शासन स्तर पर बड़ी कार्यवाही के संदर्भित कराने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डा. अजय सिंह गौतम, सीएमएस डा. एपी मिश्रा, एक्सईएन पीडब्लूडी, एक्सईएन जल निगम, कार्यदायी संस्था के एक्सईएन, जेई उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : जानें अपहृत मेडिकल छात्र के अपहरण व बरामदगी की इनसाडट स्टोरी

Gonda News:ब्लैकलिस्ट होगी UPRNN, ExEn व JE से होगी रिकवरी, FIR के आदेश
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular