15 मई तक लागू रहेगी संशोधित व्यवस्था
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले मे कोविड-19 महामारी के दौरान जिले के सभी बैंक ग्राहकों को प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दो बजे तक सेवाएं देंगे। बिना मास्क के बैंकों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ग्राहक सिर्फ 10 बजे से अपरान्ह दो बजे तक नकद पैसे जमा और निकाल सकेंगे। आधिकारिक सूत्रो के हवाले से बताया है कि कोविड-19 महामारी में जिले के सभी बैंक ग्राहकों को सुबह 10 बजे से दो बजे तक खुलेंगे और बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को बैंक के अन्दर प्रवेश नही करने दिया जाएगा। इसके लिए बाहर गार्ड को लगा कर सैनिटाइज भी करवाया जा रहा है और मास्क लगाने के लिए लोगां से अपील की जा रही है। शाम चार बजे तक सभी बैंक बंद हो जाएंगे। यह व्यवस्था 15 मई तक लागू रहेगी। कोई भी ग्राहक 10 बजे से अपरान्ह दो बजे तक नकद धनराशि जमा तथा आहरण भी कर सकेंगे। इसके अलावा चेकों का क्लीयरिंग कार्य, रेमिटेंस एवं सरकारी लेनदेन होगा। बैंक केंद्र एवं प्रदेश सरकार के समय-समय पर दिए गए निर्देर्शों के क्रम में 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ कार्य करेंगे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
