जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। शहर के अदम गोंडवी खेल मैदान पर चल रहे प्रथम स्वर्गीय पंडित दीप नारायण पांडेय मेमोरियल टी-10 कैनवास क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवे दिन मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष पीयूष मिश्रा एवं विधायक बलरामपुर पल्टू राम ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए अतिथियों ने खिलाड़ियों से अपने जिले का नाम रोशन करने की बात कहीं। टूर्नामेंट के आयोजक अधिवक्ता विवेक पांडेय ने बताया कि पिछले 20 दिसंबर से प्रारंभ हुआ टूर्नामेंट अब अपने अंतिम दौर में है। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमां ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में विजयी टीम को 51 हजार रुपए एवं रनर टीम को 25 हजार रुपए नकद धनराशि प्रदान की जाएगी। मैन ऑफ दी सीरीज को 5100 के साथ ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। पांडेय ने बताया कि फाइनल मैच शुक्रवार को केबीएफ इटियाथोक एवं वेस्ट इलेवन के बीच खेला जाएगा। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि चिल्लूपार (गोरखपुर) के विधायक विजय शंकर तिवारी होंगे। फाइनल मैच दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।
यह भी पढ़ें : पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी गिरफ्तार, दो जख्मी

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
