Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:निर्माणाधीन पार्क व झील परिसर में हुआ पौधरोपण

Gonda News:निर्माणाधीन पार्क व झील परिसर में हुआ पौधरोपण

प्रदीप पाण्डेय

गोण्डा। ग्राम पंचायत करुआपारा में निर्माणाधीन ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर पर्यटन स्थल व झील के दोनों तरफ बन रहे पार्क में सघन पौधरोपण का कार्य ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत करुआपारा में मनरेगा योजना से राम जानकी मंदिर के सामने स्थित बड़का तालाब का सौंदर्यीकरण का कार्य विगत महीनों से चल रहा है, जो अब पूर्ण होने के कगार पर है। झील के दोनों तरफ बन रहे पार्क में 151 प्रकार के फूल तथा सैकड़ों प्रकार के सुंदर पौधे शुक्रवार को लगाए गए तथा दोनों पार्क और झील के किनारे शानदार स्टाइलिश बेंच भी लगाया गया। प्रधान प्रतिनिधि धीरेन्द्र तिवारी ने बताया कि बहुत ही जल्द इसका उद्घाटन जिलाधिकारी गोंडा व विधायक मेहनौन द्वारा किया जाएगा। तिवारी ने बताया कि पार्क में फूल, वृक्ष बेंच तथा पार्क को चारों तरफ से कटीले तारों से बैरिकेडिंग किया गया है, ताकि जानवरो से सुरक्षा हो सके। बताया कि झील में शानदार बत्तख तथा पेडल वोट की भी व्यवस्था है साथ ही झूला तथा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हो रहे है। यहां पर पार्क के ठीक सामने सामुदायिक शौचालय का निर्माण हो चुका है और उसकी जियो टैगिंग भी हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular