संवाददाता
गोण्डा। जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत पथवलिया निवासी अशोक कुमार सिंह की ओर से पैतृक भूमि को जालसाजी कर चालीस साल पुराने विक्रयनामा में हेरफेर करके धोखाधड़ी और कूटरचित तरीके से नामांतरण कराने के मामले में तहसील सदर कर्मियों समेत तीन व्यक्तियों पर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, वादी की पैतृक भूमि गोण्डा-लखनऊ रोड पर किनारे है। इस मामले की जानकारी होने के बाद पीड़ित की ओर से सदर तहसील में जांच के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। छानबीन में पता चला कि उनकी सम्पत्ति को कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से हड़पने की कोशिश करते हुए अपने नाम दर्ज करवा लिया था तथा बैंक से उस पर ऋण भी ले लिया है। इस सम्बंध में वादी अशोक कुमार सिंह की ओर से नगर कोतवाली में पथवलिया निवासी राम स्वरूप दूबे व राम रमन दूबे पुत्र गण हृदय राम दूबे और अनिल कुमार मिश्रा पुत्र राम बदल निवास तुर्काडीहा जिला गोण्डा समेत उप निबंधक कार्यालय व तहसील कार्यालय के कुछ अज्ञात कर्मियों के विरुद्ध भादवि की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 406 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
यह भी पढ़ें : हिन्दू लड़के ने मुस्लिम लड़की से मंदिर में की शादी, दोनों परिवार खुश
