Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:दो हजार महिलाओं को मिला जननी सुरक्षा योजना का लाभ

Gonda News:दो हजार महिलाओं को मिला जननी सुरक्षा योजना का लाभ

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। दूर-दराज इलाकों में निवास करने वाली आबादी को सरकारी स्वास्थ्य सेवायें उनके घर के पास उपलब्ध कराने हेतु विभाग निरंतर प्रयासरत है। सीएचसी-पीएचसी व सब सेंटर स्तर पर कई जन कल्याणकारी स्वास्थ्य योजनायें चलायी जा रही हैं, जिनके माध्यम से लोगों को स्वस्थ बनाकर सामुदायिक स्वास्थ्य आंकड़ों में सुधार लायी जा सके। इन योजनाओं में जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना व परिवार कल्याण कार्यकम प्रमुख हैं, जिनका लाभ समुदाय के आखिरी पंक्ति तक पहुँचाया जा रहा है। इसी आशय के साथ यदि हम शहर मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित छपिया-मसकनवा के क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य देखभाल की बात करें, तो यहाँ के लगभग तीन लाख आबादी के स्वास्थ्य देखभाल की जिम्मेदारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया द्वारा बखूभी निभाया जा रहा है। अधीक्षक डॉ अलोक सिंह कहना है कि केंद्र पर सामान्य प्रसव, ओपीडी, आईपीडी, पैथोलॉजी जाँच, एनसीडी क्लीनिक के साथ-साथ टेलीमेडिसिन तथा महिला व पुरुष नसबंदी की सेवायें प्रदान की जाती हैं द्य इसके अलावा दिमागी बुखार के इलाज व प्रबंधन के लिए अलग से जेई वार्ड बनाया गया है। आयुष्मान योजना के लाभार्थी परिवारों को घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके, इसके लिए अस्पताल को आयुष्मान योजना से भी संबद्ध किया गया है।
डॉ आलोक सिंह ने बताया कि छपिया ब्लॉक में कुल 6 प्रसव केंद्र संचालित हैं। इसमें एक सीएचसी, 2 पीएचसी व 3 सब सेंटर शामिल हैं, जहाँ प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा प्रसव के साथ परिवार नियोजन की सेवायें प्रदान की जाती हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में सीएचसी पर 2241 महिलाओं का प्रसव कराया गया, जिनमें से 1958 महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना के तहत 1400 रुपये की प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खाते में दी गयी। शेष लाभार्थियों द्वारा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न कराने के कारण भुगतान नहीं किया जा सका, दस्तावेज़ उपलब्ध होते ही उनका भी भुगतान करा दिया जायेगा। वहीं परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत 91 महिलाओं को नसबंदी की सेवा प्रदान की गयी। इस बीच केंद्र पर मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए टेली मेडिसिन सेवा की शुरुआत की गयी है। इस विशेष आधुनिक चिकित्सा तकनीकी के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा पीजीआई, केजीएमयू, सहारा और लोहिया जैसे बड़े अस्पतालों के चिकित्सकों से मरीज घर बैठे इलाज करा रहे हैं। पिछले वर्ष नौ सौ से अधिक लोगों ने इस सुविधा का लाभ लिया है। टेली मेडिसिन के माध्यम से हार्ट, लीवर, किडनी व अन्य कई गंभीर बीमारियों का आसान तरीके से सफल इलाज संभव है। कुशीनगर जिले के निवासी 56 वर्षीय यशवंत राय जो सीएचसी पर तृतीय श्रेणी कर्मचारी के रूप में नियुक्त हैं, का कहना है कि लगभग तीन महीने पहले उन्हें हार्ट में कुछ समस्या महसूस होनी शुरू हुई, तो अधीक्षक डॉ अलोक सिंह ने टेलीमेडिसिन के जरिये इलाज कराने की सलाह दी। टेलीमेडिसिन में मेरा ईसीजी व कुछ अन्य जाँच होने के बाद एक महीने तक इलाज चला, अब मैं पूरी तरह स्वस्थ हूँ। यसवंत राय का कहना है कि बड़ी एवं गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे लोगों को मैं टेलीमेडिसिन के जरिये एक बार अवश्य परामर्श लेने की सलाह दूंगा। अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ आनंद ओझा का कहना है कि मंडल के सभी जिलों में स्वास्थ्य योजनाओं को हर दिन धरातल पर शत-प्रतिशत लाने का प्रयास किया जा रहा है। हालाँकि कोविड-19 से कुछ योजनाओं के संचालन में कुछ समय के लिए बाधा आई थी। वर्तमान में टीकाकरण और महिलाओं व बच्चों से सम्बंधित योजनाओं में पहले से बेहतर परिणाम मिले हैं। जन सामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें देने के लिए स्वास्थ्य विभाग दृढ़ संकल्पित है। मण्डल के सभी जिम्मेदार अधिकारियों को योजनाओं के सफल संचालन के लिए समय-समय पर निर्देश दिए जा रहे हैं।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular