जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के धानेपुर थाने की पुलिस ने तेल चोरों के एक गिरोह का खुलासा करते हुए लखनीपुर स्थित पेट्रोल पम्प पर खड़ी गाडी से तेल चोरी करते हुए दो अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से 23 लीटर डीजल व एक स्कार्पियों गाडी पकड़ी गयी है। थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि तेल चोरी करने वाला यह गैंग जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वाहनों से तेल चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देने के साथ कई बड़ी चोरियों में भी इन लोगों का हाथ रहा है। विगत कई वर्षों से यह गैंग सक्रिय रूप से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता आ रहा था। बीती रात क्षेत्र के लखनीपुर स्थित पेट्रोल पम्प पर खड़े वाहन से तेल चोरी कर रहे थे। तभी गश्त कर रही पुलिस टीम की नजर उन पड़ी, तो उन लोगों ने भागने की कोशिश की। टीम ने घेरा बन्दी करते हुए दौड़ा कर विनोद कुमार निवासी नकहा बसन्त थाना कर्नलगंज जिला गोण्डा तथा क़ासिद अली पुत्र करम हुसैन थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती कों पकड़ लिया। उनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके न्यायलय रवाना किया गया। चोरों के गैंग को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक अवधेश यादव, दयानन्द सिंह, मुक्तेश्वर, संजय मद्धेशिया, रामानन्द यादव शामिल रहे।
यह भी पढें : योगी मंत्रिमंडल के आधा दर्जन मंत्रियों की कुर्सी खतरे में, फेरबदल जल्द
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
