Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:तालाब में वृद्ध महिला का शव बरामद, जांच शुरू

Gonda News:तालाब में वृद्ध महिला का शव बरामद, जांच शुरू

प्रदीप पांडेय

गोण्डा। थाना क्षेत्र इटियाथोक अंतर्गत बगाही गांव के बाहर स्थित तालाब में रविवार की सुबह एक वृद्ध महिला का शव बरामद हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इटियाथोक थाना क्षेत्र की रमवापुर हरदोपट्टी गांव निवासिनी 70 वर्षीय श्रीमती स्वामीदेई पत्नी स्वर्गीय रामलाल का शव ग्राम पंचायत परसिया बहोरीपुर के मजरा बगाही गांव के बाहर स्थित एक तालाब में उतराता मिला। सुबह ग्रामीणों ने जब तालाब में पड़ी महिला का शव देखा तो हड़कंप मच गया। तत्काल उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी, इसके बाद घटना स्थल पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतका के सगे भाई भिखारी लाल निवासी बिशुनपुर तिवारी ने बताया कि स्वामी देई के पति की मौत कुछ वर्ष पहले हो चुकी है। दो पुत्रियों का विवाह वर्षों पहले हो चुका है। मृतका के कोई पुत्र नहीं है। करीब सात आठ वर्षों से स्वामी देई का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था, जिसके चलते वह पिछले कई महीनों से अर्धविक्षिप्त होकर गांवों में घूम रही थी। ग्रामीणों को अंदेशा है कि टहलते-टहलते वह तालाब के किनारे पहुंची जहां उसे या तो किसी जहरीले जानवर ने काट लिया या फिर तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular