संवाददाता
गोण्डा। समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही तथा पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने समाधान दिवस की हकीकत देखने के लिए कोतवाली देहात तथा कोतवाली नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा की पंचायत चुनाव सन्निकट है इसलिए भूमि विवाद के प्रकरणों को बेहद ही गंभीरता से निस्तारित किया जाय तथा पंचायत चुनाव के दौरान संभावित उपद्रवियों को चिन्हित कर उन्हें बड़े मुचलकों से पाबंद कराए।ं जिलाधिकारी ने कहा पंचायत चुनाव में राजस्व व पुलिस विभाग की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है इसलिए पुलिसकर्मी व राजस्वकर्मी आपसी समन्वय बनाकर पंचायत चुनाव के दृष्टिगत रणनीति तैयार करें तथा स्थानीय सूचना तंत्र को मजबूत करें एवं अपने-अपने क्षेत्रों में जरूर जाएं जिससे उन्हें फीडबैक मिल सके। इस दौरान डीएम ने थाने में उपस्थित लेखपालों को नसीहत दी कि वरासत अभियान में व्यक्तिगत रूचि लेकर यह सुनिश्चित करें वरासत का कोई भी मामला लम्बित न रह जाए। उन्होंने कहा कि वरासत अभियान के दौरान जिले में लगभग पैतीस हजार वरासतें दर्ज कराई गई हैं जिसके कारण लोगों को कम से कम 25 हजार से अधिक मुकदमों से निजात मिली है। उन्होंने लेखपालों को निर्देश दिए कि गांवों में खतौनी वाचन के दौरान सरकार की योजनाओं की जानकारी भी जनसामान्य को दें। पुलिस अधीक्षक पाण्डेय ने पुलिस व राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए कि अवैध शराब के खिलाफ अपनी सतर्कता और अधिक बढ़ा दें ताकि अवैध, कच्ची शराब का उपयोग पंचायत चुनाव न हो और कोई अप्रिय दुर्घटना भी न होने पावे। इस दौरान सीओ सिटी लक्ष्मीकान्त गौतम, नायब तहसीलदार, ओएसडी एसआर शुक्ला, कोतवाल देहात व नगर तथा पुलिस व राजस्व के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
