Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचGonda News:डीएम ने किया तहसील सदर का निरीक्षण

Gonda News:डीएम ने किया तहसील सदर का निरीक्षण

संवाददाता

बहराइच। जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने सम्पूर्ण समाधान के उपरान्त तहसील का निरीक्षण कर साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारियों के न्यायालय कक्ष, राजस्व अभिलेखागार, संग्रह अनुभाग, भू-लेख अनुभाग, कम्प्यूटर कक्ष, बीआरसी इत्यादि अनुभागों व पटलों का सघन निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव व साफ सफाई का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न पंजीकाओं, पत्रावलियों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कोविड-19 महामारी के संक्रमण के रोकथाम व बचाव के सुरक्षात्मक प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन किया जाय। साथ ही तहसील आने वाले आगंतुको को भी सोशल डिस्टेन्सिंग, मास्क के प्रयोग के भी प्रेरित किया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, तहसीलदार राजकुमार बैठा सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular