Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:डीएम, एसपी की तत्परता से दो घायलों की बची जान

Gonda News:डीएम, एसपी की तत्परता से दो घायलों की बची जान

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की तत्परता से आज गोण्डा-लखनऊ राजमार्ग पर सड़क हादसे में जख्मी एक युवक व युवती की जान बच गई। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को डीएम डा. नितिन बंसल व एसपी शैलेश पाण्डेय तहसील दिवस में प्रतिभाग करने के लिए कर्नलगंज गए हुए थे। वापसी के समय दोपहर बाद करीब तीन बजे उन्होंने देखा कि चौरी चौराहा के निकट एक मोटर साइकिल सवार और एक साइकिल सवार स्कूली छात्रा जख्मी हालत में पड़े थे। दोनों के वाहन आपस में टकरा जाने से उन्हें काफी चोटें आईं थी। दोनां को घायल अवस्था में देखकर तत्काल उन्होंने अपनी स्कॉर्ट गाड़ी से उपचार हेतु उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। वहां पर दोनों का इलाज चल रहा है तथा खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें : कंपनी ने बेंच डाला छह लाख छात्र-छात्राओं का डाटा

Gonda News:डीएम, एसपी की तत्परता से दो घायलों की बची जान
RELATED ARTICLES

Most Popular