Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो युवकों की मौत

Gonda News:ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो युवकों की मौत

संवाददाता

गोण्डा। जिले के वजीरगंज क्षेत्र के उदयपुर ग्रन्ट के चमदई नाले के मोड़ के पास रविवार सुबह गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर पर बैठे दो युवकों की उसके नीचे दबने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक संदीप के पिता रामभूल ने बताया कि लक्ष्मणदास के फार्म से संदीप व प्रदीप निवासी बेइलिया बनियनपुरवा के गन्ना लादने गये थे। गन्ना लादकर दतौली चीनी मिल के लिए चलने लगे तो चालक दिलीप कुमार निवासी बेइलिया ने दोनों को यह कहकर बैठा लिया कि चलो अभी लौट कर आता हूँ। खेत से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि उदयपुर ग्रन्ट के चिमदई नाले के पास ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर एक खड्ड में गिर गई। ट्रैक्टर पर बैठे दोनों युवक संदीप व प्रदीप की उसके नीचे आ गये और दबकर घटनास्थल दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची वजीरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

करें मतदान, आशुतोष निरंजन का बढ़ाएं सम्मान

आदरणीय महानुभाव,
आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि गोण्डा के लोकप्रिय जिलाधिकारी रहे तथा सम्प्रति पड़ोसी जिले बस्ती में जिलाधीश पद पर कार्यरत श्री आशुतोष निरंजन जी ने सरकारी विभागों को मिलने वाले अति महत्वपूर्ण पुरस्कार Skoch Award 2020 के लिए नामांकन किया है। यह पुरस्कार विभिन्न सरकारी संस्थानों द्वारा किए गए उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है। आप अपने मोबाइल पर निम्न प्रक्रिया अपनाते हुए मतदान करके उनके प्रोजेक्ट के चयन के लिए अधिभार दिला सकते हैं, जिससे उनके पुरस्कृत होने का मार्ग सुगम हो जाएगा।
पहला कदम : अपना पंजीकरण करने के लिए https://exhibition.skoch.in/register/ पर क्लिक करके लिंक खोलें।
दूसरा कदम : मोबाइल पर सबसे ऊपर बाएं कोने में तीन पड़ी काली रेखाओं पर क्लिक करें। इससे मेन्यू बार खुल जाएगा। मेन्यू बार में Register पर क्लिक करें।
तीसरा कदम : अब आपको अपना नाम, पद नाम, संस्थान का नाम, पता व ईमेल आइडी आदि वांछित सूचना दर्ज करके कैप्चा भरकर Register पर क्लिक करना है। आपका पंजीकरण हो गया।
चौथा कदम : इसके बाद आपके द्वारा दर्ज किए गए ईमेल आईडी पर सुरक्षा कारणों से वेरीफिकेशन के लिए एक मेल संदेश आएगा। अपनी मेल आइडी सत्यापित करने के लिए इस मेल संदेश पर क्लिक करें। अब आप मतदान के लिए अधिकृत हो गए हैं।
पांचवां कदम : इसके बाद Sign In djds Vote for this project  के नीचे बने पांच सितारों (five stars) पर क्लिक करके Submit कर दें। अब आपका मत दर्ज हो गया।
आप https://exhibition.skoch.in/beacons-of-hope/district-administration-basti/ पर क्लिक करके सीधे भी पेज पर जा सकते हैं। मतदान 07 दिसम्बर 2020 सोमवार को पूर्वान्ह 10 बजे तक किया जा सकता है। इसके बाद मतदान का लिंक बंद हो जाएगा। अपने लोकप्रिय जिलाधिकारी के सम्मान को बढ़ाने के लिए अपने व्यस्ततम समय में से थोड़ा समय निकालकर मतदान अवश्य करें। Team PRAGATI के साथियों से विशेष अनुरोध है कि वे न केवल खुद मतदान करें, बल्कि अपने साथियों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
जानकी शरण द्विवेदी
पत्रकार/संयोजक
गोण्डा महोत्सव समिति

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular