आयुक्त ने डीएम संग पौधरोपण कर किया अभियान का शुभारम्भ
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। ‘30 करोड़ वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2021’ के अन्तर्गत वन महोत्सव के अवसर पर आयुक्त देवीपाटन एसवीएस रंगाराव ने वन विभाग के तत्वाधान में नगर के मोहल्ला सिविल लाइन तथा आयुक्त कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी गोण्डा मार्कण्डेय शाही के साथ पौध रोपण किया। ‘मेरा घर-मेरा वृक्ष’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में आयुक्त ने लोगों के घरों के सामने स्वयं पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा आह्वान किया किया लोग इस महाअभियान से जुड़े और अपने-अपने घरों के सामने अपनी पसन्द के पौधे लगाएं। उन्होंने कहा कि खुद पौधे रोपित करने से व्यक्ति उसकी देखभाल अच्छे से कर सकता है। आयुक्त ने उपस्थित जनों को पेड़ पौधे के महत्व एवं उपयोगिता को बताते हुये आह्वान किया कि वृक्षारोपण के पुनीत कार्य मे एक पौधा अवश्य लगायें। हरे भरे वृक्ष धरती के श्रृंगार है। ’जिस तरह हम हस्ताक्षर करके अपनी उपस्थित दर्ज कराते हैं, उसी तरह अपने हाथो से पेड़ पौधों को लगाना हमारी हरित हस्ताक्षर (ग्रीन हस्ताक्षर) हैं।’
यह भी पढ़ें : सीएम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा
इस अवसर पर जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया कि वन महोत्सव 01 जुलाई से 07 जुलाई की अवधि में जनपद में 49 लाख 47 हजार पौधों का रोपण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कोरोना संकट काल मे आक्सीजन की कमी से जूझ रहे लोगों को प्रेरित करने के लिये अधिक आक्सीजन वाले पौधों पीपल, बरगद, पाकड़, नीम, जामुन, देशी आम, का रोपण किया जा रहा हैं। उन्होंने वृक्षों के धार्मिक महत्व को रेखांकित करते हुये बताया कि ’हरीशंकरी’ पौधे अर्थात पीपल, बरगद, पाकड़ मे त्रिदेवों यानी ब्रह्मा, विष्णु, महेश का वास होता हैं। लोग अपने पूर्वजां, पुरखो एवं प्रियजनों की यादां को सहेजने के लिये पौधे लगाकर उनकी स्मृतियो को जीवंत करने की संकल्पना को ’स्मृति वाटिका’ में साकार किया गया। जिलाधिकारी ने दुलर्भ औषधियो वाले 12 मासी सहजन, कदम, अमलतास आदि पौधो के गुणो एवं उनकी उपयोगिता को बताया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतो की भूमि पर वृक्षोरापण इस प्रकार किया जाय जिससे ग्रामीणां की आय में बढ़ोत्तरी हो सकें। सहजन प्रजाति के पौधों को विद्यालयों में अवश्य लगाकर खाद्य सुरक्षा एवं पोषण के लिये मिड डे मील मे उपयोग किया जायेगा। सभी वृक्षारोपण स्थलो की आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुये जियो टैगिंग मे समुचित व्यवस्था की जायेगी। जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि हमारे न रहने पर भी ये वृक्ष हमारी हरित उपस्थित का द्योतक होंगे। इस अवसर पर अपर आयुक्त देवीपाटन आरसी शर्मा, सीडीओ शशांक त्रिपाठी, सीएमओ डा. आरएस केसरी, सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी, डीएफओ आरके त्रिपाठी, एसडीएम कुलदीप सिंह, डीडी एग्रीकल्चर डा. मुकुल तिवारी ने भी पौधरोपण किया। इस दौरान एसडीओ एसपी सिंह, ईओ विकास सेन, ओएसडी शिवराज शुक्ला, डीपीएम नितेश राठौर, सभासद लक्ष्मी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : शौच के लिए गई दलित बालिका गायब
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
