Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:जिला कारागार में लगा विधिक साक्षरता शिविर

Gonda News:जिला कारागार में लगा विधिक साक्षरता शिविर

संवाददाता

गोण्डा। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जनपद न्यायाधीश मयंक कुमार जैन के निर्देश के अनुपालन में सोमवार को जिला कारागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सचिव कृष्ण प्रताप सिंह द्वारा वर्चुवल मोड के माध्यम से किया गया। विधिक साक्षरता शिविर में समस्त बन्दियों को कोविड-19 प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन करने एवं अनिवार्य रूप से साफ-सफाई व आवश्यक दूरी बनाये रखने हेतु बताया गया। कारागार अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती बंदीगण के स्वास्थ्य आदि के बारे में पूंछताछ किया गया। बन्दीगण के समुचित इलाज हेतु जेल अधीक्षक व सम्बन्धित डाक्टर को निर्देशित किया गया। भोजनालय के बावत साफ-सफाई हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए कोविड-19 प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन करने हेतु बताया गया। सचिव द्वारा महिला बैरक के बावत महिला बन्दियों तथा उनमें से गर्भवती एवं धात्री को उनके खान-पान, रहन-सहन एवं शुद्ध पेयजल सम्बन्धित सुविधाओं एवं उनकी उचित सुरक्षा के सम्बन्ध में जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जिला कारागार के उप कारापाल विवेक सिंह तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक मुकेश कुमार वर्मा व अन्य कर्मचारीगण सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़ें : 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस?

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular