संवाददाता
गोण्डा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरएस केसरी ने बताया कि जिले में बीते एक जुलाई से 31 जुलाई तक के लिए विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान चल रहा है। ग्राम प्रधानों के सहयोग से गांवों एवं नगरों में निकाय प्रशासन के सहयोग से साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क के प्रयोग, हैण्ड वाशिंग तकनीक एवं सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग व पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 12 से 25 जुलाई विशेष दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री (फ्रंट लाइन वर्कर्स) मुख्य जिम्मेदारी निभा रहीं हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वेक्टर बार्न एपी सिंह ने बताया कि प्रशिक्षित फ्रंट लाइन वर्कर्स घर-घर भ्रमण कर विभिन्न रोगों के नियन्त्रण एवं उपचार की जानकारी प्रदान करने के साथ प्रचार-प्रसार एवं व्यवहार परिवर्तन गतिविधियां संचालित कर रही हैं। आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री इस अभियान में कुपोषित बच्चों तथा विभिन्न रोगों के लक्षण युक्त व्यक्तियों का चिन्हीकरण कर सूचीबद्ध भी करेंगी। मुख्य रूप से बुखार, इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस, टीबी, कुपोषित को सूचीबद्ध करेंगी। एक हफ्ते से ज्यादा बुखार या खांसी के पीड़ित तथा कुपोषित बच्चों को सम्बन्धित चिकित्सक से इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इस अभियान में आशा घर-घर जाकर चार बिन्दुओं पर रिपोर्ट तैयार करेंगी। परिवार के लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के साथ ही वह एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिड्रोम एईएस और जापानी इंसेफ्लाइटिस जेई, कोविड आदि बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगी। घरों पर बीमारी से बचाव संबंधी स्टिकर भी चिपकाए जाएंगे। डिस्ट्रिक्ट कंसलटेंट एईएस/जेई आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि संचारी रोग और कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी बरतना जरूरी है। इसके प्रति लोगों को जागरूक होना चाहिए तभी इन बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इस कार्यक्रम की जनपद में डब्लूएचओ और पाथ संस्था द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है।
यह भी पढ़ें : 26 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदले
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
