Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:जल यात्रा से शुरू हुआ शतचण्डी महायज्ञ

Gonda News:जल यात्रा से शुरू हुआ शतचण्डी महायज्ञ

आयोजकों ने कोविड-19 के पालन में मेला व रासलीला किया स्थगित

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के कर्नलगंज-बेलसर-नवाबगंज मार्ग पर स्थित खमरौनी के ज्वालामाई मंदिर में पारम्परिक 21वां शतचण्डी महायज्ञ का आयोजन जल यात्रा से शुभारम्भ हुआ। यज्ञ आयोजक गुजरात के सूरत स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी रामसेवक दास त्यागी बापू ने आयोजन समिति के सदस्यों व यजमान श्रद्धालुओं के साथ ज्वालामाई व शंकर भगवान की विधि विधान से पूजा कर सोशल डिस्टेसिंग के साथ अलग-अलग वाहनों से जल यात्रा के लिए रवाना हुए। खमरौनी से पसका स्थित पावन सरयू नदी तक जल यात्रा के दौरान रगड़गंज बाजार में हनुमान मंदिर, उमरी बाजार, बाराही मंदिर में त्यागी बापू ने पूजन अर्चन किया। यात्रा के दौरान परसपुर डेहरास सहित कई स्थानों पर समाज सेवियों ने स्वामी त्यागी बापू का माल्यार्पण कर स्वागत लिया। मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं को सरयू नदी का जल कलश में प्रदान करते हुए स्वामी रामसेवक दास त्यागी बापू ने कहा कि निःस्वार्थ भाव से परमार्थ के लिए किया गया कर्तव्य ही वास्तविक यज्ञ है। त्यागी बापू ने कहा कि वह समाज धर्म संस्कृति के विकास व लोगों में सौहार्द्र पैदा करने के लिए गुजरात से यहां आकर शतचण्डी महायज्ञ का आयोजन करते हैं। इस वर्ष कोरोना महामारी की वजह से 22वें महायज्ञ में दस दिवसीय मथुरा की महारास लीला व मेला का आयोजन स्थगित कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की सहभागिता से यज्ञ हवन व प्रवचन आदि धार्मिक आयोजन चलता रहेगा। 04 फरवरी को पूर्णाहुति व यज्ञ प्रसाद का आयोजन होगा। जल यात्रा में यज्ञ के आचार्य धर्मवीर शास्त्री, सत्य प्रकाश उपाध्याय , सिपाही शरण तिवारी, दुर्गा प्रसाद तिवारी, संदीप पाण्डेय, नीरज दास, दीपक तिवारी, सुनील तिवारी आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : जिले के 06 पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को मिला DGP का तोहफा

Gonda News:जल यात्रा से शुरू हुआ शतचण्डी महायज्ञ
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular