Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:जख्मी हालत में मिली भूसा लेने गई बालिका

Gonda News:जख्मी हालत में मिली भूसा लेने गई बालिका

कल्बे वसी ‘मोहसिन’

गोण्डा। जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर छूरी बगिया गांव में एक लड़की का संदिग्ध परिस्थितियों में गला कटने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आनन-फानन में बालिका को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, बालिका आज शाम घर के बगल स्थित भुसैले से भूसा निकालने गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो वह घायल अवस्था में पड़ी मिली। लड़की के भाई ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular