Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:चोरी की योजना बनाते दो शातिर चोर गिरफ्तार

Gonda News:चोरी की योजना बनाते दो शातिर चोर गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के धानेपुर थाने की पुलिस ने संजय उर्फ लोटन पुत्र गंगा राम निवासी लालपुरवा मौजा माधवगंज तथा ननकुन्ने उर्फ घन्टाए पुत्र बुधई निवासी बल्दूपुरवा मौजा बनगाई को अवैध तमंचा व नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज ने बताया कि थाने के उप निरीक्षक अवधेश यादव व दिलीप कुमार सिंह ने गश्त के दौरान ग्राम पण्डित पुरवा में आम के बगीचे के पास चोरी की योजना बनाते समय दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी करने के उपकरण बरामद किए गये। जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त संजय के पास से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस तथा अभियुक्त ननकुन्ने उर्फ घन्टाये के पास से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तो के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि संजय उर्फ लोटन के विरुद्ध आठ तथा ननकुन्ने के विरुद्ध विभिन्न प्रकार के पांच अभियोग दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में मुख्य आरक्षी मदन मोहन सिंह, आरक्षी शोभित सिंह व दयानन्द सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : नवागत डीएम ने बताई प्राथमिकताएं, अगले वर्ष शुरू हो जाएंगी MBBS की कक्षाएं

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular