Gonda News:ग्राम न्यायालय के विरोध में DM से मिला वकीलों का दल

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी व महामंत्री मनोज कुमार सिंह एवं सिविल वार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी एवं महामंत्री प्रदीप कुमार पाण्डेय की अगुवाई में शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल तहसीलां में ग्राम न्यायालय की स्थापना प्रक्रिया के विरोध मे आक्रोश व्यक्त करते हुये जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय ने बताया कि अगर तहसील व विकास खण्ड मुख्यालयों पर ग्राम न्यायालय की स्थापना की जाती है, तो वहा पर भी तहसील जैसी व्यवस्था हो जायेगी। गरीबो को सालो-साल न्याय नहीं मिल पायेगा। वहा पर दबंगो का बोलबाला हो जायेगा, जिससे न्यायपालिका की गरिमा तो गिरेगी ही, साथ ही भष्टाचार की गंगोत्री स्थापित हो जायेगी। किसी भी दृष्टिकोण से तहसील स्तर पर ग्राम न्यायालय की स्थापना सही नहीं होगा। ज्ञापन पर जिलाधिकारी ने सभी बिन्दुओं पर प्रतिनिधिमंडल से विचार विमर्श किया, जिसमें ग्राम न्यायालय स्थापना के मापदंड पर कानूनी अड़चनो पर ध्यान आकर्षित कराते हुए, जिला मुख्यालय से सभी तहसीलो की दूरी ज्यादा नहीं है। जिला मुख्यालय पर ग्राम न्यायालय होने से तहसील स्तर के वादकारियों को अपना वाद प्रस्तुत करने में ज्यादा सुलभता रहेगी। साथ ही जिला मुख्यालय पर न्यायालय की सुरक्षा सम्बन्धित पुख्ता इंतजाम शासन द्वारा किये गये है, जिस वजह से वादकारियो को न्यायालय में वाद प्रस्तुत करने मे कोई भय महसूस नहीं होगा, न ही न्याय करने में। इन सभी विन्दुओं पर ध्यान आकर्षित कराते हुए दोनों बार के पदाधिकारी एवं ग्राम न्यायालय स्थापना के विरोध हेतु बाबत बने प्रतिनिधिमंडल ने अपने अपने विचार रखे। जिलाधिकारी ने मांग पत्र पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अगर इस मांग पत्र पर उचित आवश्यक कार्रवाही नही हुई तो वादकारियो व अधिवक्ताओं के हित मे संयुक्त बार एसोसिएशन व्यापक बड़ा आन्दोलन करने पर मजबूर होगा, जिसकी सारी जिम्मेवारी कार्यपालिका की होगी। प्रतिनिधि मंडल में गोकरन नाथ पाण्डेय, राम कृपाल शुक्ल, माधव राज मिश्र, बिन्देश्वरी प्रसाद दूबे, राजेश मिश्र, राम बुझारत द्विवेदी समेत बार के अन्य पदाधिकारीगण रमेश कुमार दूबे, अनुपम शुक्ल, गिरवर चतुर्वेदी, रजनीश पाण्डेय, रामू प्रसाद, सन्तोष कुमार ओझा, विश्वनाथ सिंह, भगौती प्रसाद पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!