प्रदीप कुमार पाण्डेय
गोण्डा। इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय भीखम पुरवा की प्रतिभा शाली व होनहार छात्रा अंशिका मिश्रा ने एक बार फिर अपने नाम एक नई उपलब्धि हासिल की है। जिले की लाडो इस बार ग्लोबल शांति सम्मान से सम्मानित की गई है। यह सम्मान समारोह 18 अप्रैल को श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में आयोजित किया जाना था, किन्तु कोविड 19 संक्रमण के मद्देनजर आयोजन नहीं किया गया। बृहस्पति को डाक द्वारा मेडल मोमेंटो व प्रमाण पत्र अंशिका को प्राप्त हुआ है। बिटिया की उपलब्धियों पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। बता दें कि गोण्डा के गूगल गर्ल के नाम से मशहूर अंशिका मिश्रा पहली बार उस समय चर्चा में आयी थी, जब उसने भारत के सभी जिलों का नाम 6 मिनट 26 सेकंड में सुनाकर अपना नाम इण्डिया बुक आफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया था। तब से लेकर अब तक बेटी के नाम कई बड़ी उपलब्धियां जुड़ चुकी हैं, जिसमें से प्रमुख रूप से एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, वन्डर बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, चैंपियन वर्ल्ड रिकॉर्ड, इण्डिया स्टार आईकान 2019, इण्डिया शाइनिंग एडवार्ड 2020 (दिल्ली), अन्तर्राष्ट्रीय श्रेष्ठता पुरस्कार 2020 (मुम्बई), यूपी गौरव रत्न एवार्ड 2020 (लखनऊ) है। यही नहीं बेटी ने भारत के सभी जिलों के नाम के अलावा स्वतंत्रता से लेकर अब तक के भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विश्व में छोटा-बडा़, विश्व में प्रथम, एशिया महाद्वीप के देश, राजधानी, मुद्रा व क्षेत्रफल, भारतीय संविधान के समस्त अनुच्छेद, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण दिवसों को कंठस्थ कर रखा है। नौ वर्षीय छात्रा अंशिका मिश्रा क्षेत्र के बहुचर्चित प्राथमिक विद्यालय भीखम पुरवा के कक्षा पांच की छात्रा है।
यह भी पढ़ें : 26 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदले
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
