Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम...

Gonda News:गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित

कोरोना की शांति के लिए 40 दिवसीय पाठ का हुआ समापन

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। गुरुद्वारा साहब बड़गांव मे सिखां के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर पूरे विश्व में फैले कोरोना की शांति के लिए चल रहे 40 दिवसीय सुखमनी साहिब का पाठ संपन्न हुआ। गुरद्वारा साहिब बड़गांव के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी किशन राजपाल ने बताया कि पिछले 40 दिनों मे प्रत्येक दिन सुखमनी साहब के पाठ के बाद विश्व में फैले कोरोना महामारी की लहर शांत करने के लिए अरदास की जाती रही। उसी क्रम में समापन के अवसर पर पाठ के पश्चात ज्ञानी गोपाल सिंह जी ने कोरोना महामारी की शांति के लिए गुरुजी के सामने अरदास की। इस अवसर पर 40 दिवस तक निरंतर पाठ करने वालों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। पुरस्कृत होने वालों में काजल चेनानी, सौम्या चेनानी, पवित्रा चेनानी, इच्छा चेनानी, कामिनी चेनानी, कशिश चेनानी, हेमा चेनानी, आशा, कली दीदी, खुशी भाटिया, सिमोन, चरनजीत भाटिया, बबलिन भाटिया एवं ज्योति विशेष रूप से शामिल रहे। इसके अतिरिक्त बच्चों ने भी इस मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भाग लेने वाले बच्चों में कान्हा, कार्तिक एवं आज्ञा विशेष रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

Gonda News:गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित


इस मौके पर नगर गोण्डा के मशहूर समाज सेवक मोहम्मद फैज़ हुसैन जिन्होंने पिछले कोरोना लाकडाउन की तरह इस बार भी अपनी परवाह न करते हुए मानवता की सेवा की, उन्हें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन गुरुद्वारा साहिब बड़गांव कमेटी के प्रधान सरदार राजेंदर सिंह भाटिया ने कुशलता पूर्वक किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब मुग़ल बादशाह जहांगीर की सल्तनत थी, उस समय सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव जी महाराज ने मानवता व मानव मूल्यों की रक्षा के लिए सिख समाज से पहली शहादत दी थी, जो निरंतर दसवें गुरु गोविंद सिंह जी महाराज तक चलती रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरदार गुरुदयाल सिंह भाटिया पूर्व प्रधान, सरदार चरनजीत सिंह खालसा, अजीत सिंह सलूजा, ज्ञानसिंह उर्फ राजू,दरविंदर सिंह उर्फ मिंटू, सोमिल गुप्ता, अमित गुप्ता, परमानंद सिंधी, श्रीकान्त शर्मा आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : होटल, मोटेल और रेस्टोरेंट में क्या अंतर है?

Gonda News:गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular