Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:एसपी ने किया परसपुर थाने का निरीक्षण

Gonda News:एसपी ने किया परसपुर थाने का निरीक्षण

संवाददाता

गोण्डा। जिले के परसपुर थाने के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने गार्द की सलामी लेकर नवनिर्मित महिला हेल्पडेस्क का उदघाटन किया तथा थाना परिसर में वृक्षारोपण किया। तत्पश्चात थाना कार्यालय, आरक्षी बैरक, भोजनालय मालखाना आदि का निरीक्षण किया तथा थाना परिसर के आवासीय भवनों, भोजनालय, शौचालय, कार्यालय आदि को स्वच्छ रखनें हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण में विवेचनाओं का निस्तारण, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, लावारिस तथा मुकदमाती मालों के निस्तारण, वांछित अभियुक्तो, इनामिया, जिला बदर, एनबीडब्ल्यू के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। थाने पर उपस्थित उपनिरीक्षकों व आरक्षियों से शास्त्रों को खोलने जोड़ने व शास्त्रो के बारे में जानकारी ली तथा शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। शस्त्रों को कम समय में समय में खोलने-जोड़ने व शस्त्रों के बारे में सटीक जानकारी देने पर मु0आ0 विपिन कुमार पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक ने नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

Gonda News:एसपी ने किया परसपुर थाने का निरीक्षण

तत्पश्चात थाने के समस्त ग्राम प्रहरियों के साथ संवाद स्थापित कर उनके कर्तब्यों व दायित्वों के बारे में उनसे पूछा तथा उन्हे शॉल देकर सम्मानित किया। साथ ही यह भी बताया कि सभी ग्राम प्रहरी अपने-अपने बीट आरक्षी, हल्का दरोगा व थाना प्रभारी के मोबाइल नम्बर की जानकारी अवश्य रखे। आने वाले त्यौहारों, चुनाव आदि को प्रभावित करने वाली छोटी-से छोटी जानकारी यदि होती है तो उसे तत्काल सम्बन्धित दरोगा व थानाध्यक्ष को बताये जिससे समय रहते उस पर कार्यवाही की जा सके। समय रहते सटीक जानकारी देने वाले ग्राम प्रहरी को पुरस्कृत किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक परसपुर को निर्देशित किया कि प्रत्येक रविवार को योगाभ्यास, श्रमदान व शस्त्रों की साफ सफाई के साथ-साथ समस्त कर्मचारियों को शस्त्रो का प्रशिक्षण भी दिया जाए एवं प्रत्येक शुक्रवार को रोस्टर वाइज उप निरीक्षको व आरक्षियों को पुलिस लाइन परेड के लिए भेजा जाए।

यह भी पढें : सो रही पत्नी व साली पर पेट्रोल छिड़क युवक ने लगा दी आग

Gonda News:एसपी ने किया परसपुर थाने का निरीक्षण
कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular