एसपी एकादश के कप्तान शैलेश पाण्डेय रहे मैन आफ द मैच
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। 30वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड पर रविवार को खेले गए एसपी एकादश बनाम कमांडेंट एकादश मैत्री क्रिकेट मैच सीरीज एसपी एकादश ने चार विकेट से जीत लिया। पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय व पीएसी कमांडेंट डा. अशोक कुमार वर्मा ने विजेता तथा उपविजेता टीम को सम्मानित किया। एसपी एकादश के कप्तान शैलेश कुमार पांडेय व कमांडेंट एकादश के कप्तान अशोक कुमार वर्मा रहे। सीरीज में पूर्व से ही 1-0 से पिछड़ कर कमांडेंट एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कमांडेंट एकादश निर्धारित 16 ओवर में 79 रन बनाकर आउट हो गई। कमांडेंट एकादश के बृजेश ने 18 रन व लक्ष्मण दास जोशी ने 16 रन बनाए। 79 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसपी एकादश की टीम ने मात्र 14.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर चार विकेट से जीत दर्ज की। एसपी एकादश टीम की ओर से सर्वाधिक रन कप्तान शैलेश कुमार पांडेय ने 24 रन व आजाद सिंह ने 22 रनों की आकर्षक पारी खेली गई। एसपी एकादश की ओर से गेंदबाजी में कप्तान शैलेश कुमार पांडेय व भोला भागीरथी तीन-तीन विकेट लेने में सफल रहे। कमांडेंट एकादश की ओर से आदित्य ने तीन विकेट, बृजेश ने दो विकेट लेकर सफल गेंदबाजी का परिचय दिया। बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 24 रन व गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक तीन विकेट लेने के कारण एसपी एकादश के कप्तान शैलेश कुमार पांडेय को मैन आफ द मैच चुना गया।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
