संवाददाता
गोण्डा। शासन के निर्देश पर पूरे जिले में शुक्रवार को एक साथ उर्वरक के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कराई गई। छापेमारी के दौरान पूरे जिले से 28 नमूने ग्रहण करते हुए 42 दुकानों पर छापेमारी के साथ-साथ चार दुकानदारों के उर्वरक प्राधिकार पत्र निलंबित करते हुए पांच को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया कि उप कृषि निदेशक डॉ मुकुल तिवारी को मनकापुर तहसील, भूमि संरक्षण अधिकारी सदानंद चौधरी को तरबगंज एवं जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव को सदर एवं कर्नलगंज में उर्वरक निरीक्षक नियुक्त करते हुए छापेमारी की कार्यवाही कराई गई। छापेमारी में उप कृषि निदेशक द्वारा मनकापुर में 12 दुकानों पर छापेमारी करते हुए तीन नमूने लिए गए। पांडेय खाद भंडार झिलाही एवं आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र झिलाही को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। तरबगंज तहसील में भूमि संरक्षण अधिकारी सदानंद चौधरी द्वारा चार नमूने लेते हुए आठ दुकानों पर छापेमारी की गई जिसमें दो दुकानदारों के लाइसेंस निलम्बित तथा एक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निलंबन दुकानों में श्री बालाजी खाद भंडार एवं पवन खान बंदर भंडार तरबगंज की दुकानें शामिल हैं। इसी क्रम में जिला कृषि अधिकारी द्वारा सदर एवं कर्नलगंज तहसील में 22 दुकानों पर छापेमारी किया गया, जिसमें 21 नमूना संकलित किया गया। दो दुकानदार साईं ट्रेडर्स परसपुर एवं शिव बाबू तिवारी पुरवा परसपुर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए राजेंद्र ट्रेडर्स परसपुर एवं गायत्री ट्रेडर्स गौरीगंज के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई निरन्तर चलती रहेगी। कहीं भी यदि किसी दुकानदार के खिलाफ अधिक मूल्य पर बिक्री या नकली उर्वरक बेचने की शिकायत आती है, तो एफआईआर से लेकर जेल भेजने तक की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : जानें अपहृत मेडिकल छात्र के अपहरण व बरामदगी की इनसाडट स्टोरी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
