Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:इंकलाब फाउंडेशन करायेगा मासूम युवराज की आखों का इलाज

Gonda News:इंकलाब फाउंडेशन करायेगा मासूम युवराज की आखों का इलाज

संवाददाता

गोण्डा। जनपद के मुजेहना ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहलरी के रहने वाले भवानी प्रसाद पाण्डेय ने अपने दिव्यांग बच्चे की आखों का आपरेशन कराने के लिए मदद की गुहार लगाई थी। परिवार की आर्थिक कमजोरी की वजह से पांच वर्ष के युवराज की आँख का इलाज नही हो पा रहा था। मीडिया में आई खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने फाउंडेशन की संरक्षक व जनपद की मशहूर डॉक्टर अनीता मिश्रा से इस विषय में चर्चा की और परिवार से सम्पर्क कर यथा स्थिति की जानकारी हासिल की। युवराज के पिता ने बताया कि लखनऊ के एक आई हॉस्पिटल में इलाज के लिए सम्पर्क किया गया था, जहां उसके आपरेशन का खर्च 33 हजार रुपये बताया गया था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण इलाज के लिए दुबारा नहीं जा पाये। डॉक्टर अनीता मिश्रा ने पिता से बातचीत करके अपने माध्यम से युवराज की आखों का इलाज कराने की जिम्मेदारी उठाई। उन्होंने कहा है कि हमारे जनपद में अच्छे डॉक्टरों की कमी नहीं है। लखनऊ में देखभाल के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। साथ ही इसके लिए अत्यधिक व्यय का बोझ भी उठाना पड़ सकता है। परिवार की सहूलियत को ध्यान में रखकर आखों का आपरेशन जल्द ही अच्छे डॉक्टर से कराने का आश्वासन डॉक्टर मिश्रा ने दिया है। युवराज के माता पिता ने नम आखों से इंकलाब फाउंडेशन और डॉक्टर अनीता मिश्रा का आभार जताया है। जनपद में भी उनके इस उदारता की प्रशंसा की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular