Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:आरक्षी पर महिला सहकर्मी के साथ दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

Gonda News:आरक्षी पर महिला सहकर्मी के साथ दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

संवाददाता

गोण्डा। पुलिस लाइन में तैनात एक आरक्षी पर उसकी महिला सहकर्मी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। प्रकरण में महिला थाने में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिस लाइंस में तैनात 2019 बैच की एक महिला आरक्षी ने अपने से एक बैच वरिष्ठ आरक्षी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पीड़ित महिला आरक्षी ने बताया कि कोतवाली मनकापुर में तैनात 2019 बैच की एक महिला आरक्षी ने बीते दिनों पुलिस लाइन में आमद कराई थी। यहां तैनात 2018 बैच का एक आरक्षी उसे किराए पर कमरा दिखाने के बहाने बीते 10 जनवरी 2021 को पोर्टरगंज मोहल्ले में स्थित अपने किराए के कमरे पर ले गया, जहां उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने प्रकरण की शिकायत एसपी से की थी। एसपी शैलेश पाण्डेय के निर्देश पर आरोपी आरक्षी अंकित राय के विरुद्ध महिला थाने में मुकदमा अपराध संख्या 07/2021 अन्तर्गत धारा 376, 506 भादवि के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है। महिला थानाध्यक्ष पूनम यादव ने बताया कि प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मां-बेटी महिला थाना पुलिस की निगरानी में हैं।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular