Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:आत्महत्या के लिये प्रेरित करने का आरोपी गिरफ्तार

Gonda News:आत्महत्या के लिये प्रेरित करने का आरोपी गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने आत्महत्या करने के लिये प्रेरित करने के आरोपी सतगुरु पाण्डेय पुत्र स्व. प्रताप नारायण पाण्डेय निवासी भालू पाण्डेय पुरवा लौव्वा टेपरा को स्थानीय थाने पर पंजीकृत मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया गया। क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि अभियुक्त ने वादी वीरेन्द्र पाण्डेय पुत्र हनुमान दत्त पाण्डेय निवासी लौव्वा टेपरा के पिता को जमीन का बैनामा कराने को लेकर प्रताड़ित करते हुए आत्महत्या के लिये प्रेरित किया था। इससे वादी के पिता ने प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस संबंध में वादी द्वारा कोतवाली देहात में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। उन्होंने बताया कि कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वांछित आरोपी को मुखबिर की सूचना पर सर्व यूपी ग्रामीण बैक माधवपुर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular