जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को थाना कोतवाली नगर की पुलिस ने कच्चे बाबा आश्रम के गेट से 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए उनके पास से 1100 ग्राम नाजायज चरस की बरामद किया तथा अभियुक्तों को न्यायालय रवाना किया। यह जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि उप निरीक्षक गोपाल सिंह ने दीपक कुमार कश्यप उर्फ दीपक सिक्का पुत्र श्रीराम निवासी मोहल्ला पजौवा, निकट बड़ापुल चौराहा थाना कोतवाली नगर बलरामपुर तथा मन्टू उर्फ आजिम पुत्र अजीज मोहल्ला मोहम्मद बाग थाना नानपारा जिला बहराइच को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।


