Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Gonda News:अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के नवाबगंज थाने की पुलिस ने वृजेन्द्र पाल सिंह पुत्र जय सिंह निवासी बरी प्रसिद्धपुर थाना गढ़िया रंगीन जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन अदद अवैध असलहा, तीन अर्द्ध निर्मित तमंचा, दो जिंदा कारतूस तथा 45 हजार रुपए नकद बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि नवाबगंज थाने के उपनिरीक्षक हरिद्वार तिवारी ने मुखबिर की सूचना पर तुलसीपुर माझा गांव में दबिश देकर यह बरामदगी की। एसपी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी धनेश यादव पुत्र राम दरश यादव निवासी गुप्तार घाट थाना कैण्ट जनपद अयोध्या, राम लोचन पुत्र देवकली यादव, सुग्गी पुत्र चन्द्रभान तथा दीना यादव पुत्र भगौती यादव निवासी गण ग्राम पूरे अर्जुन तुलसीपुर माझा के सहयोग से अवैध असलहा बनाने व बेंचने का काम करते थे। उसके चार साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक रवीन्द्र कुमार चन्द्रा, मुख्य आरक्षी अखिलेश सिंह, भानु प्रताप सिंह व राजेश यादव तथा आरक्षी गण उत्कर्ष राय, अरुण कुमार तथा आयुष कुमार यादव शामिल रहे।

यह भी पढें : मनरेगा के तहत काम चाहिए तो फोन उठाइए

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular