जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। शासन के निर्देश पर नगर में नागरिकों को जाम से मुक्ति दिलाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। इस क्रम में शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्य योजना तैयार की गई। यह जानकारी देते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्र ने बताया कि बैठक में नगर क्षेत्र में ठेले, खोमचे के माध्यम से वेडिंग का कार्य करने वाले वेंडरों के लिए वेंडिग जोन का निर्धारण कर दिया गया है। अब फुटकर दुकानदार इन्हीं चिन्हित स्थानों पर ही अपने ठेले खोमचे लगा सकेंगे। उन्होंने बताया कि नगर पालिका ने पटरी दुकानदारों के लिए जो स्थान निर्धारित किया है, उसमें बलरामपुर रोड पर ओवर ब्रिज के नीचे, रेलवे स्टेशन रोड के दक्षिणी पटरी तक स्थित मंदिर से पानी टंकी गरीबी पुरवा मोड़ तक, कचेहरी रोड पर अदम गोंडवी मैदान की संपूर्ण बाउंड्री वाल तक, टामसन इंटर कालेज कालेज मेन गेट से सिचाई विभाग के मेन गेट तक, एआरटीओ आफिस के बाद से जेल रोड जिला कारागार तक दोनों पटरी पर, तरबगंज रोड पर फुरकानिया के सामने, नेकी की दीवार से जीआइसी गेट बहराइच रोड की पूर्वी पटरी, पंजाब नेशनल बैंक के बगल से रोडवेज पुलिस चौकी तक बहराइच रोड की पश्चिमी पटरी, पैथकाइंड लैब के बगल से आनंद समोसा की दुकान के पहले तक दुकानें लगाई जा सकेंगी।
यह भी पढें : हिंसा वाले इलाके में अघोषित कर्फ्यू, 35 जख्मी, 22 गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार कुछ स्थल नान वेंडिग जोन के रूप में भी चिन्हित किए गए हैं। इन स्थानों में रोडवेज तिराहा, चौक बाजार, गुड्डूमल चौराहे से गुरुनानक चौक के बीच, आंबेडकर चौराहे से पोस्ट आफिस चौराहा, गुरुनानक चौक, पीपल तिराहा से भरत मिलाप चौराहा, एकता चौक से वीर अब्दुल हमीद चौक तक, वीर अब्दुल हमीद चौराहे से नूर हास्पिटल तक, अग्रसेन चौराहा, बड़गांव चौराहा बहराइच रोड पर पालिका सीमा तक, एलबीएस चौराहे से आइटीआइ चौराहे तक, दुखहरण नाथ मंदिर के निकट, महाराजगंज तिराहा से मनकापुर बस स्टाप के पहले तक तथा आंबेडकर चौराहे से पीएसी गेट तक का इलाका शामिल है। इन स्थानां पर किसी प्रकार की दुकान या ठेला खोमचा नहीं लगाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों की सहायता से नगर में इस बारे में सूचना प्रसारित कराई जा रही है। इसका उल्लंघन किए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर पालिका, सिविल पुलिस, यातायात पुलिस आदि विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढें : आर्य समाज का मैरिज सर्टिफिकेट वैध है अवैध, जानें SC ने क्या कहा
महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com
