गोंडा की CDO अंकिता जैन ने आयुक्त की कलाई पर बांधी राखी
रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए ट्रांसजेंडर बहनें आयुक्त कार्यालय पहुंची
गोंडा में रक्षाबंधन पर सपत्नीक वृद्धाश्रम व बाल गृह पहुंचकर आयुक्त ने बांटी खुशियां
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। गोंडा में रक्षाबंधन पर्व इस बार सामाजिक समरसता, भाईचारे और सेवा भावना के अद्वितीय उदाहरणों के साथ मनाया गया, जहां मण्डलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने ट्रांसजेंडर बहनों से लेकर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और बालगृह की बालिकाओं तक के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। मुख्य विकास अंकिता जैन ने भी आयुक्त कार्यालय पहुंचकर मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील की कलाई पर राखी बांधकर यह पर्व मनाया।
मण्डलायुक्त सभागार में गोंडा में रक्षाबंधन के दिन आयोजित विशेष कार्यक्रम में जिले की प्रमुख ट्रांसजेंडर बहन गौरी सहित उनकी अनेक शिष्याओं ने आयुक्त की कलाई पर राखी बांधकर स्नेह, सम्मान और भाईचारे का संदेश दिया। आयुक्त ने सभी को पौधा भेंटकर सम्मानित किया और कहा कि गोंडा में रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं, बल्कि यह विश्वास और आपसी सहयोग का पर्व है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ट्रांसजेंडर समुदाय की सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि के लिए प्रशासन हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा।

ट्रांसजेंडर बहनों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देवीपाटन मण्डल में पहली बार ऐसा अवसर आया है जब वे आयुक्त कार्यालय पहुंचकर राखी बांध रही हैं। इस मौके पर अपर आयुक्त, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज अभिषेक दावाच्या समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढें : रक्षाबंधन की ऐतिहासिक कहानियां, रिश्तों की कसौटी
इसके बाद गोंडा में रक्षाबंधन के दिन ही आयुक्त अपने परिजनों के साथ पंतनगर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात कर मिठाइयां वितरित कीं। बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। आयुक्त ने वहां की साफ-सफाई, भोजन और नाश्ते की गुणवत्ता की जानकारी ली और संचालक को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के निर्देश दिए। एक बुजुर्ग मां के अनुरोध पर आयुक्त की धर्मपत्नी गरिमा भूषण ने तुलसीदास की रामायण की प्रति उपलब्ध कराने का वादा किया। आयुक्त ने कहा कि गोंडा में रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, सम्मान और संरक्षण का पर्व है और इसे बुजुर्गों के साथ मनाना उनके लिए गौरवपूर्ण है। इस मौके पर संचालक राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

दौरे के अंतिम चरण में आयुक्त अपने परिवार के साथ पोर्टरगंज स्थित बालगृह (बालिका) पहुंचे, जहां उन्होंने बालिकाओं को राखी, मिष्ठान और अन्य खाद्य सामग्री वितरित की। बालिकाओं ने भी आयुक्त, उनकी धर्मपत्नी और पुत्री के साथ राखी बांधी और उल्लास व्यक्त किया। आयुक्त ने कहा कि यह पर्व प्रेम, विश्वास और सामाजिक एकता का प्रतीक है और समाज में आपसी सहयोग और सम्मान की भावना बनाए रखने में इसकी अहम भूमिका है।
आयुक्त ने सभी बालिकाओं को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस पहल से बालगृह का माहौल उत्साह और उल्लास से भर गया। इस अवसर पर चीफ कोऑर्डिनेटर उपेंद्र श्रीवास्तव सहित संस्था के अन्य कर्मी मौजूद रहे। गोंडा में रक्षाबंधन के दिन आयुक्त की इस पहल से वृद्धाश्रम और बालगृह दोनों स्थानों पर रक्षाबंधन का माहौल उल्लास, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव से भर गया।

यह भी पढें : लोक से जुड़ेंगे तो लोकतंत्र में काम करना आसान होगा
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
