Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda: CDO बोले-विकास कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं

Gonda: CDO बोले-विकास कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं

संवाददाता

गोंडा। कैम्प लगाकर पेंशनधारकों की समस्याओं का निराकरण किया जाय। अधूरे पड़े शौचालय और पंचायत भवनों का निर्माण पूर्ण किया जाय। कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों में चल रहे निर्माण कार्यों का अधिकारी निरीक्षण करें। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरों की संख्या बढ़ाई जाये। उक्त निर्देश मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों को दिये। दरअसल शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में जनपद में चल रहे विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आहुत की गयी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, प्रोबेशन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, शहरी विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, उद्योग विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की मासिक समीक्षा की गई। बैठक में सीडीओ ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में जो विकास कार्य चल रहे हैं उन्हें लक्ष्य के सापेक्ष ससमय पूरा किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिलायें और छूटे हुए पात्र व्यक्तियों का चयन कर उन्हें भी लाभान्वित कराये। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजना के लाभ से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहने पाए। सीडीओ ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन और निराश्रित पेंशन से सम्बंधित समस्याओं के निराकरण के लिये एक सप्ताह का कैम्प लगाया जाये। कैंप में नए आवेदन भी लिये जाएं। कैम्प का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जायें, जिससे यदि किसी लाभार्थी की पेंशन रूकी हो तो वो अपनी पेंशन चालू करा सके।
उन्होंने सीवीओ को गौशालाओं की संख्या बढ़ाये जाने, अधिक से अधिक गोवंशों की ईयर टैगिंग किये जाने तथा सहभागिता योजना में अधिक से अधिक गोवंशों को इच्छुक व्यक्तियों को दिये जाने को लेकर निर्देशित किया। इसके अलावा उन्होंने विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि उनके द्वारा जो भी स्कूल गोद लिये गए हैं उनमें जाकर वहां चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण करें और उसके संबंध में 5 बिंदुओं पर सत्यापन सम्बन्धी अपनी रिपोर्ट दें। जहां पर निर्माण पर धीमा चल रहा हो वहां पर प्रधान व प्रधानाध्यापक को आवश्यक दिशा निर्देश दें। अन्त में उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि सरकार की मंशानुरूप योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाये, जिससे योजनाओं का उद्देश्य पूर्ण हो और जरूरतमंदों को उसका लाभ मिल सके। बैठक में डीएफओ पंकज कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, परियोजना निदेशक चन्द्रशेखर, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular