Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाबाल गृह आश्रय स्थल में सिलाई मशीन वितरित

बाल गृह आश्रय स्थल में सिलाई मशीन वितरित

मंडलीय आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने सिलाई मशीन वितरित कर दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

संवाददाता

गोंडा। जिले के पंतनगर स्थित बाल गृह (बालिका) आश्रय स्थल में एक विशेष कार्यक्रम में सिलाई मशीन का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडलीय आकांक्षा समिति की अध्यक्ष गरिमा भूषण, देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील, जिलाधिकारी नेहा शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन और पुलिस अधीक्षक की धर्मपत्नी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में गरिमा भूषण ने बालिकाओं को सिलाई मशीन वितरित करते हुए उन्हें कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया। बालिकाओं के प्रशिक्षण के दौरान निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे देखकर अधिकारीगण प्रसन्न हुए। बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर आए हुए अतिथियों का अभिनंदन किया।

गरिमा भूषण ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘सिलाई मशीन के माध्यम से आप अपनी स्किल बढ़ाएं और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बनें। जो क्षेत्र आपको पसंद हो, उसमें करियर बनाएं। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी भागीदारी रखें। हम सब आपके साथ हैं, कभी अपने को अकेला महसूस न करें।’

यह भी पढें: Hardoi Road Accident : 6 की दर्दनाक मौत

सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि सिलाई मशीन केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि कौशल विकास और आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम है। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बालिकाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी तत्परता से किया जाए। उन्होंने बच्चियों से संवाद कर उन्हें हुनरमंद बनने के लिए प्रेरित किया।

जिलाधिकारी गोंडा नेहा शर्मा ने बाल गृह की बालिकाओं से कहा कि सिलाई मशीन के माध्यम से वे अपने जीवन को एक नई दिशा दे सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक तकनीकी प्रशिक्षण नहीं है, बल्कि आत्मबल और आत्मविश्वास को बढ़ाने की प्रक्रिया है। जिलाधिकारी ने बालिकाओं से आग्रह किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ सिलाई मशीन से जुड़े हुनर को अपनाएं और अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं। प्रशासन सदैव उनके साथ खड़ा है।

जिलाधिकारी ने सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आप सभी में सकारात्मक ऊर्जा दिख रही है। आपका हॉस्टल अच्छा बना हुआ है और आप अच्छी शिक्षा प्राप्त कर समाज में पहचान बना सकती हैं। सभी मिल-जुल कर रहें और आपसी सहयोग बनाए रखें।’ सिलाई मशीन वितरण का उद्देश्य बालिकाओं को स्वावलंबी बनाना और उन्हें रोजगारपरक कौशल से जोड़ना है। आयोजकों का मानना है कि प्रशिक्षण के उपरांत ये बालिकाएं न केवल आत्मविश्वासी बनेंगी, बल्कि समाज में अपने लिए स्थान भी बना सकेंगी।

यह भी पढें: UP News : स्लीपर बस में भीषण आग, 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत

हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h

आवश्यकता है संवाद सूत्रों की www.hindustandailynews.com को गोंडा के सभी न्याय पंचायतों, विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर ऐसे युवा व उत्साही संवाद सूत्रों की आवश्यकता है, जो स्मार्ट फोन इस्तेमाल करते हैं। सामाजिक रूप से जागरूक हों। अपने आसपास घटित होने वाली घटनाओं से भिज्ञ रहते हों। मोबाइल पर बोलकर अथवा लिखकर हिंदी टाइपिंग कर लेते हों तथा वीडियो बना लेते हों। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 18 मण्डल और जनपद मुख्यालयों पर भी हमें संवाददाता की आवश्यकता है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : hindustandailynews1@gmail.com जानकी शरण द्विवेदी प्रधान सम्पादक मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular