जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिला पुलिस ने बीती रात एक मुठभेड़ में सवा दो महीने से फरार चल रहे हत्या के 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, खोखा व मोटर साइकिल बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाश को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शुक्रवार को बताया कि जिले के छपिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत चांदारत्ती गांव में बीते 03/04 मार्च की रात एक विद्यालय के प्रधानाचार्य की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने रिश्तेदारी में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। प्रकरण में सिसहनी गांव निवासी अजय वर्मा और राज सिंह को नामित किया गया था। राज सिंह को तो पुलिस ने घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था, किंतु अजय वर्मा तब से फरार चल रहा था। एसपी ने बताया कि उसकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था। मुखबिर खास की सूचना पर बीती रात जिले की छपिया व उमरी बेगमगंज थाने की पुलिस तथा एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने छपिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बगही बगिया के पास उसकी घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही उसने टीम पर फायरिंग शुरू कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लग गई। इसके उपरांत उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, जीवित कारतूस, खोखा व मोटर साइकिल बरामद किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ गोंडा व बस्ती जिले में 14 मुकदमे दर्ज हैं। अग्रिम विधिक कार्रवाई के उपरांत उसे जेल रवाना किया जाएगा। गिरफ्तार कर्ता टीम में थानाध्यक्ष छपिया कृष्ण गोपाल राय, थानाध्यक्ष उमरी संजीव वर्मा, स्वाट प्रभारी सर्वजीत गुप्ता, साइबर सेल प्रभारी शादाब आलम व सर्विलास प्रभारी सुनील कुमार सिंह (सभी मय टीम) शामिल रहे।

यह भी पढें : दहेज हत्या में पति व सास ससुर को उम्रकैद
हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com