अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर तीसरे दिन भी जारी रहे अवर अभियंताओं का धरना
निलम्बन वापस न लिए जाने पर आन्दोलन को विस्तार देने को विवश होगा संगठन-रामाजी
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। विद्युत उपकेन्द्र आवास विकास के अवर अभियंता अजीत सिंह निलंबन के विरोध में उप्र राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन द्वारा दिया जा रहा क्रमिक धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। इस बीच शनिवार को मुख्य अभियंता तथा संगठन के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता विफल हो गई। संगठन के संगठन के क्षेत्रीय सचिव इंजीनियर रामाजी ने बताया कि मुख्य अभियंता द्वारा शनिवार को वार्ता के नाम पर केवल औपचारिकता अदा करने के लिए संगठन को बुलाया गया था, परंतु उन्होंने संगठन के पक्ष को सकारात्मक रूप से न सुनकर केवल और केवल खानापूर्ति करने की कोशिश की, जिसके कारण वार्ता विफल रही। उन्होंने कहा कि संगठन बाध्य होकर आंदोलन को विस्तार देने को मजबूर है। इसके लिए प्रबंधन जिम्मेदार है। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधन से अनुरोध किया कि समय रहते सकारात्मक सोच के साथ वार्ता करे और प्रकरण को निक्षेपित करते हुए और अभियंता को तत्काल सेवा में बहाल करें। जिलाध्यक्ष इं. पवन कुमार ने बताया कि अजीत सिंह का निलंबन सिर्फ इसलिए किया गया है कि उनके क्षेत्र के कुछ कटे हुए कनेक्शन उपभोक्ता द्वारा अपनी मनमर्जी से जोड़ लिया गया था। मुख्य अभियन्ता द्वारा नामित अधिकारी द्वारा चेक करने में कुछ कनेक्शन जुड़े पाए गए, जिसका संज्ञान अवर अभियंता को नहीं था। उन्होंने कहा कि अवर अभियंता कार्य के अधिक दबाव में हैं और वे सिर्फ कटे हुए कनेक्शनों की जांच करने के लिए खाली नहीं बैठे रहते। अवर अभियंताओं के पास तमाम अन्य जिम्मेदारियां भी हैं। उन सबका भी निर्वहन अवर अभियंता को करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर जांच में कनेक्शन जुड़ा हुआ पाया गया तो यह जांचकर्ता अधिकारी की प्रथम जिम्मेदारी थी कि उपभोक्ता के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करे। परन्तु जांच अधिकारी द्वारा ऐसा न करके सिर्फ अवर अभियंता का व्यक्तिगत तौर पर मानसिक शोषण करते के उद्देश्य से उनके निलंबन के लिए अपनी आख्या भेजी जो कि पूर्णतः अनुचित है। अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर शनिवार को आयोजित धरना में इं. राम सूरत वर्मा, एसके मौर्या सुनील कुमार, संतोष सिंह, विकास यादव, शत्रुघ्न सिंह, सूरज प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
