Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : सड़क हादसे में दो की मौत, तीन गंभीर

Gonda : सड़क हादसे में दो की मौत, तीन गंभीर

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गोंडा-बलरामपुर राजमार्ग पर आज सुबह हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कुआनो जंगल में दुल्हिनपुर घाट के निकट शनिवार की सुबह लखनऊ से बलरामपुर जा रही कैसरबाग डिपो की बस संख्या यूपी32एलएन-7286 तथा बलरामपुर से लखनऊ जा रही मारुति इर्टिगा कार संख्या यूपी34टी-9801 में आमने-सामने से भिड़न्त हो गई। परिणाम स्वरूप कार में सवार दो व्यक्तियों चांद बाबू (30) निवासी धानेपुर गोंडा तथा खुद्दन (58) निवासी कोतवाली नगर बलरामपुर की मौके पर ही मौत हो गई। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण गोंडा और बलरामपुर दोनों जिलों की पुलिस सूचना पाते ही मौके पर पहुंची किन्तु घटना स्थल गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र में होने के कारण यहां की पुलिस ने शवों का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आसपास के लोगों की मदद से गंभीर रूप से जख्मी तीन लोगों को संजय सिंह, अखिलेश व नदीम को उपचार के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर ले जाया गया है। थानाध्यक्ष खरगूपुर कुबेर तिवारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Gonda : सड़क हादसे में दो की मौत, तीन गंभीर

यह भी पढें : आर्य समाज का मैरिज सर्टिफिकेट वैध है अवैध, जानें SC ने क्या कहा

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

Gonda : सड़क हादसे में दो की मौत, तीन गंभीर
RELATED ARTICLES

Most Popular