संवाददाता
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य मे मनाये जा रहे 17 सितंबर से दो अक्टूबर सेवा पखवाड़ा के निमित्त स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम चलाया गया। पूरे जनपद के प्रत्येक मंडलों में आयोजित किया गया, जिसमें सभी सार्वजनिक स्थलों के साथ हीं अमृत सरोवर को चिन्हित कर उनकी साफ सफाई का कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद में 452 शक्ति केंद्र बनाए गए हैं, जिनके अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय, मंदिर शिवालय, अमृत सरोवर तथा सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित करके स्वक्षता अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने बताया कि हमारे पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान मे अत्यंत उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। हम भाजपा के कार्यकर्त्ता अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ ही स्वच्छता के लिए जन जागरण का कार्य भी करते हैं। हमारे देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश मे साफ सफाई एवं स्वच्छता को लेकर के अत्यधिक योगदान रहा है। जनपद का हर एक कार्यकर्ता जोर शोर के साथ स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान किया। जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू ने बताया कि स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का संयोजन जिला उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्रा एवं जिला मंत्री विनय कुमार शर्मा के द्वारा किया गया। आज के इस कार्यक्रम मे जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, राकेश तिवारी, विष्णुप्रताप नारायण सिंह, जसवंत लाल सोनकर, जिला मंत्री संदीप सिंह, राम तीरथ वर्मा, पुनीत सिंह, सिद्धार्थ मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख बिट्टू सिंह सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष ने अपनी सक्रिय भागीदारी प्रदान की। आज जल ही जीवन विषय को लेकर के पूरे जनपद के सभी ब्लॉकों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जल संरक्षण एवं जल के महत्व को लेकर के गोष्ठियों का आयोजन किया गया है। जनपद के सभी ब्लॉक परिसर मे यह कार्यक्रम संपादित होना है। भाजपा द्वारा इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष राजेश रायचंदानी को प्रदान की गई है।
यह भी पढें : आज की प्रमुख खबरों पर एक नजर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
